शराब पीकर बदसलूकी करता था पति, दो पत्नियों ने गला दबाकर मार डाला

राजू वाघमारे एक ही घर में अपनी दो पत्नियों के साथ रहता था. दोनों महिलाएं वाघमारे के लगातार उत्पीड़न करने और अपशब्द कहने से तंग आ गई थीं. आरोप है कि दोनों महिलाओं ने गुरुवार रात को वाघमारे के मुंह पर तकिया रख कर उसकी जान ले ली.

Advertisement
पत्नियों ने की पति की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) पत्नियों ने की पति की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दिव्येश सिंह

  • मुंबई,
  • 06 दिसंबर 2019,
  • अपडेटेड 6:37 PM IST

  • उत्पीड़न से तंग आकर उठाया कदम
  • मुंह पर तकिया रखकर ली पति की जान

शराब पीकर उत्पीड़न करने वाले एक शख्स से तंग आकर उसकी दो पत्नियों ने मिलकर हत्या कर दी. ये घटना मुंबई के गोरेगांव में बांगुरनगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हुई. मारे गए शख्स की पहचान 32 वर्षीय राजू वाघमारे के तौर पर हुई है.

पुलिस के मुताबिक ये घटना 5-6 दिसंबर की दरम्यानी रात को साढ़े 12 बजे और एक बजे के बीच हुई. राजू वाघमारे एक ही घर में अपनी दो पत्नियों के साथ रहता था. दोनों महिलाएं वाघमारे के लगातार उत्पीड़न करने और अपशब्द कहने से तंग आ गई थीं.

Advertisement

आरोप है कि दोनों महिलाओं ने गुरुवार रात को वाघमारे के मुंह पर तकिया रख कर उसकी जान ले ली. घटना की जानकारी वाघमारे के भाई विनोद को मिली तो उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी. वाघमारे के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेजा गया. बांगुरनगर पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है.

जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘बांगुरनगर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302, 34 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है.’

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement