इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र ने पंखे से लटक कर मौत को लगाया गले

मृतक रूपांशु नोएडा के सेक्टर- 62 स्थित जेएसएस इंजीनियरिंग कॉलेज का बीटेक सेकंड ईयर का छात्र था. वह सेक्टर- 57 के बिसनपुरा गांव स्थित अन्नपूर्णा हॉस्टल में रह रहा था.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

कौशलेन्द्र बिक्रम सिंह / अनुज मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 31 अक्टूबर 2017,
  • अपडेटेड 12:29 AM IST

नोएडा के एक नामी इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक सेकंड ईयर के छात्र ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटक कर मौत को गले लगा लिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ तक शव को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके कारण सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement

मृतक रूपांशु नोएडा के सेक्टर- 62 स्थित जेएसएस इंजीनियरिंग कॉलेज का बीटेक सेकंड ईयर का छात्र था. वह सेक्टर- 57 के बिसनपुरा गांव स्थित अन्नपूर्णा हॉस्टल में रह रहा था. रायबरेली का रहने वाला रूपांशु अपने कॉलेज के ही किसी साथी के साथ हॉस्टल में रहता था. उसका रूममेट 28 अक्टूबर को एग्जाम देकर घर चला गया था, लेकिन रूपांशु ने अपना एग्जाम नहीं दिया और वह अकेले रह रहा था.

उसके साथियों का कहना है कि 28 अक्टूबर की शाम को रूपांशु खाना खाकर कमरे में अंदर चला गया. दूसरे दिन जब देर रात रुपांशु कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसके साथ रहने वाले छात्रों को शक हुआ. खिड़की से झांक कर देखने पर उसका शरीर पंखे से लटका दिखा. जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची ने कमरे का दरवाजा तोड़ कर शव को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Advertisement

रूपांशु के सुसाइड करने के बाद से अन्नपूर्णा हॉस्टल में रह रहे छात्रो में उदासी छाई हुई है. कोई भी छात्र हॉस्टल के कमरे से बाहर नहीं निकल रहा है. पुलिस को रूपांशु का कोई नहीं मिला है, जिसके कारण सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »