दिल्ली: मामूली बात पर दोस्तों ने कर दी कैब ड्राइवर की हत्या

परिवार वालों ने बताया कि दिनेश अपने दोस्तों के साथ अक्सर वहां जाया करता था. बीती रात भी सभी दोस्त एकसाथ बैठे थे, तभी दो दोस्तों ने मामूली सी कहासुनी पर दिनेश पर अचानक चाकुओं से हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया.

Advertisement
मृतक कैब ड्राइवर दिनेश मृतक कैब ड्राइवर दिनेश

तनसीम हैदर / पुनीत शर्मा / आशुतोष कुमार मौर्य

  • नई दिल्ली,
  • 31 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में कुछ दोस्तों ने मिलकर अपने एक अन्य दोस्त की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए. मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन भी किया.

पुलिस के मुताबिक, घटना नरेला की गौतम कॉलोनी में देर रात घटी. 4-5 युवकों ने अपने ही दोस्त को चाकुओं से गोदकर मार डाला. मृतक का नाम दिनेश है और वह पाना मामुरपुर का रहने वाला था.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि मृतक दिनेश ओला कैब चलाता था. शनिवार की शाम दिनेश अपने घर पर ही था, तभी उसके दो दोस्त उसको बुलाकर अपने साथ गौतम कॉलोनी की गली नंबर 9 में एक प्लॉट में ले गए.

परिवार वालों ने बताया कि दिनेश अपने दोस्तों के साथ अक्सर वहां जाया करता था. बीती रात भी सभी दोस्त एकसाथ बैठे थे, तभी दो दोस्तों ने मामूली सी कहासुनी पर दिनेश पर अचानक चाकुओं से हमला कर दिया और मौत के घाट उतार दिया.

फिलहाल सभी हमलावर फ़रार हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है. रविवार की सुबह मृतक के परिजनों ने नरेला थाने के सामने रोड जाम कर दिया.

मृतक के परिजन पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ़्तार करने की मांग करते रहे. पुलिस ने भी उन्हें आस्वाशन दिया है कि जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement