दिल्ली: मजदूरों को घर छोड़ने के बहाने लाते थे ड्रग्स, 12 किलो अफीम के साथ 2 गिरफ्तार

प्रवासी मजदूरों को पंजाब से झारखंड भेजने के लिए ई-पास बनवाया. इसके बाद ये लोग मजदूरों को घर छोड़ने के नाम पर ड्रग्स की सप्लाई करने लगे. ये शातिर झारखंड से ड्रग्स लेकर आते थे.

Advertisement
ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार (Photo- Aajtak) ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार (Photo- Aajtak)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2020,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST

  • प्रवासी मजदूरों को घर छोड़ने के लिए बनवाया ई-पास
  • झारखंड से ड्रग्स लाकर दिल्ली-पंजाब में करते थे सप्लाई

लॉकडाउन से परेशान प्रवासी मजदूर अपने घर लौट रहे हैं. इस बीच दो ऐसे शातिर पकड़े गए हैं, जो प्रवासी मजदूरों को घर छोड़ने के नाम पर अपराध कर रहे थे. दरअसल, इन लोगों ने प्रवासी मजदूरों को पंजाब से झारखंड भेजने के लिए ई-पास बनवाया और फिर ड्रग्स की सप्लाई करने लगे. सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शातिरों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर शिव कुमार और उनकी टीम ने इंटर स्टेट ड्रग्स रैकेट का खुलासा करते हुए दोनों शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है, जो झारखंड के नक्सल इलाके हजारीबाग से अफीम पंजाब और दिल्ली में सप्लाई करते थे.

स्पेशल सेल ने शान मसीह और चेतन को गिरफ्तार किया है. दोनों पंजाब के होशियारपुर के रहने वाले हैं. इनके पास से 12 किलो अच्छी क्वॉलिटी की अफीम बरामद हुई है, जिसकी कीमत 2 करोड़ है. अफीम टोयटा कार में लेकर आ रहे थे.

ई-पास लगाए हुए

चौकाने वाली बात ये है कि इन ड्रग्स तस्करों ने लॉकडाउन में ड्रग्स की तस्करी के लिए पंजाब के होशियापुर के एसडीएम से प्रवासी मजदूरों को उनके घर झारखंड छोड़ने के लिए बकायदा ई-पास जारी करवा लिए थे. ये ई-पास को कार के आगे वाले शीशे पर लगा लेते थे, जिससे चेकिंग के दौरान इनसे ज्यादा पूछताछ न हो.

Advertisement

इसी ई-पास के सहारे ये तकरीबन तीन बार पंजाब से झारखंड गए और वहां से ड्रग्स लेकर पंजाब वापस आए. हालांकि, इस बार जब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल को मुखबिर से जानकारी मिली तो कार को रोका गया. कार की तलाशी ली गई तो कार से ड्रग्स बरामद हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement