दिल्ली में एक और एनकाउंटर, गर्लफ्रेंड के साथ बदमाश गिरफ्तार

दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम श्रीकांत बताया जा रहा है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 13 जून 2019,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में पुलिस ने एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है. उसका नाम श्रीकांत बताया जा रहा है. लुटेरे को पकड़ने के लिए पुलिस ने फायरिंग की. गुरुवार तड़के चार बजे हुई इस मुठभेड़ में बदमाश को दो गोलियां लगी है.

पुलिस के मुताबिक, बदमाश अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में था. इससे पहले उसने दो वारदातों को अंजाम दिया था, जिसमें एक बाइक लूटी थी और उसके बाद एक चेन भी लूटी थी. दोनों लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश गुरुवार की भोर में फिर एक वारदात को अंजाम देने वाला था. इससे पहले मुठभेड़ के दौरान वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया.

Advertisement
पुलिस के मुताबिक कल रात मुठभेड़ के दौरान अपराधी के साथ मौजूद लड़की फरार हो गई थी, मगर बाद में उसे शकूरपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि उन्होंने बीती रात भी दो जगहों पर लूटपाट की. उनके पास से लूटपाट की संपत्ति बरामद हुई. लड़की से पूछताछ कर पुलिस जानकारी जुटा रही है.

Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »