CRIME NEWS@ 10 AM: जुर्म की दुनिया की टॉप 5 खबरें

CRIME NEWS@ 10 AM: जुर्म की दुनिया की अभी तक की टॉप 5 खबरें.

Advertisement
अपराध जगत की अभी तक की 5 बड़ी खबरें अपराध जगत की अभी तक की 5 बड़ी खबरें

राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2017,
  • अपडेटेड 9:58 AM IST

जयपुर में शुक्रवार को इंडो-थाई एयरलाइंस की एयर होस्टेस ने पंखे से लटककर जान दे दी. जयपुर एयरपोर्ट के पास जवाहर सर्किल थाना इलाके में उस समय कोहराम मच गया, जब मकान मालिक जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि 26 साल की एयर होस्टेस पवित्रा ने खुद को कमरे में बंद कर फंदा लगा लिया है.

हरियाणा के सिरसा के डेरा सच्चा सौदा के बाबा गुरमीत राम रहीम से जुड़े साध्वियों के यौन शोषण के मामले को लेकर पंचकुला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है. इस मामले में 25 अगस्त को फैसला आना है. ऐसे में हरियाणा के कई जिलों में धारा 144 लगा दी गई है.

Advertisement

दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद शहर में बीती रात तीन बदमाशों ने एक व्यापारी को उनकी सोसाइटी के बाहर ही गोली मार दी और मौके से फरार हो गए. यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. व्यापारी की हालत गंभीर बनी हुई है.

हरियाणा में लड़कियां कितनी सुरक्षित हैं, इसका ताजा मामला साइबर सिटी गुरुग्राम में देखने मिला. यहां एक लड़की को कुछ युवकों ने देर रात ग्रीनवुड स्कूल के पास किडनैप करने की कोशिश की. मामले का खुलासा सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से हुआ, जिसे वारदात स्थल से गुजर रहे शख्स बॉबी कटारिया ने बनाया.

फिनलैंड की पुलिस ने तुर्कु के पश्चिमी शहर में कई लोगों को छुरा मारकर घायल करने वाले संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार करने से पहले संदिग्ध के पैरों में गोली मारी. पुलिस ने कहा कि अन्य हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement