पूछताछ से त्रस्त TDP नेता के बेटे ने पुलिस स्टेशन की इमारत से लगाई छलांग

आंध्र प्रदेश में एक युवक ने पुलिस की पूछताछ से परेशान होकर पुलिस स्टेशन की इमारत से ही छलांग लगा दी. खुदकुशी की कोशिश करने से पहले युवक ने आरोप लगाया था कि उन्हें और उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है.

Advertisement
अविनाश ने पुलिस स्टेशन की इमारत से लगाई छलांग अविनाश ने पुलिस स्टेशन की इमारत से लगाई छलांग

आशीष पांडेय

  • श्रीकाकुलम ,
  • 06 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में तेलुगू देशम पार्टी के एक नेता के बेटे ने पुलिस स्टेशन की इमारत से छलांग लगा दी. खुदकुशी की कोशिश करने वाले अविनाश ने सत्तारुढ़ पार्टी के एक विधायक के इशारे पर पुलिस की ओर से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया.

तेलुगू देशम पार्टी के श्रीकाकुलम के पूर्व यूनिट इन्चार्ज लक्ष्मी चौधरी के बेटे अविनाश के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं. घायल अवस्था में उन्हें अस्पाल में भर्ती कराया गया है. इमारत से कूदने से पहले अविनाश ने आरोप लगाया था कि राज्य में सत्तारुढ़ वाएसआरसीपी पार्टी के इतचेरला से विधायक के इशारे पर पुलिस उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रही है.

Advertisement

मंदिर में प्रवेश से रोकने का आरोप

खुदकुशी का प्रयास करने से पहले अविनाश ने अपना एक सेल्फी स्टेटमेंट जारी किया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि शिव मंदिर के पुनर्निर्माण पर सत्तारुढ़ वाईएसआर पार्टी के एक विधायक के निर्देश पर पुलिस की ओर से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें---

इसे भी पढ़ें---

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें और उनके परिवार को मंदिर में प्रवेश करने से रोक रही है और स्टेशन पर उनकी लगातार उपस्थिति के बारे में पूछताछ की जा रही है और इसलिए उनके पास खुदकुशी करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था. हालांकि जैसे ही उनके इमारत से कूदने की खबर फैली विपक्षी पार्टी के नेता और समर्थक अस्पताल और पुलिस थाने पहुंच गए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement