दिल्ली: पानी नहीं मिला तो पिता ने मासूम बेटी को पटककर मार डाला

अब्दुल ने अपनी बेटी रुखसार से पीने के लिए पानी मांगा. लेकिन खेलने में मगन बच्ची पानी देने के बजाय खेलने के लिए घर से बाहर निकल गई. वह घर से बाहर निकला और खेलने में मगन अपनी मासूम बेटी को उठाकर वहीं सड़क पर जोर से पटक दिया.

Advertisement
पिता ने महज पानी न देने को लेकर कर दी बेटी की हत्या पिता ने महज पानी न देने को लेकर कर दी बेटी की हत्या

तनसीम हैदर / आशुतोष कुमार मौर्य

  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2018,
  • अपडेटेड 4:41 PM IST

राजधानी दिल्ली में एक पिता द्वारा अपनी 10 साल की मासूम बेटी की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी पिता ने सिर्फ इस बात पर अपनी मासूम बेटी की हत्या कर डाली, क्योंकि मासूम बच्ची ने पानी मांगने पर पिता को पानी नहीं दिया था. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

Advertisement

पड़ोसियों के मुताबिक, आरोपी 38 वर्षीय मोहम्मद अब्दुल ड्राइविंग का काम करता है और उनके घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है. उसकी चार बेटियां और एक बेटा है. मृत बच्ची रुखसार तीसरी कक्षा में पढ़ती थी. उसकी गुरुवार देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

घटना पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर थानांतर्गत कोंडली इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, बीते मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे अब्दुल ने अपनी बेटी रुखसार से . लेकिन खेलने में मगन बच्ची पानी देने के बजाय खेलने के लिए घर से बाहर निकल गई. इससे अब्दुल आग बबूला हो गया.

वह घर से बाहर निकला और खेलने में मगन अपनी मासूम बेटी को उठाकर वहीं सड़क पर जोर से पटक दिया. बच्ची के सिर पर गंभीर चोटें आईं. बेटी की चीख सुनकर मां घर से बाहर आई तो पिता घायल बच्ची को वहीं छोड़कर चला गया.

Advertisement

मां ने पड़ोसियों की मदद से रुखसार को लाल बहादुरी शास्त्री अस्पताल में भर्ती करवाया. हालांकि यहां से उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया. तीन दिन तक चले इलाज के बाद आखिरकार मासूम ने गुरुवार देर रात दम तोड़ दिया.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को ही इस मामले में दर्ज कर आरोपी मोहम्मद अब्दुल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. पुलिस अब इसमें हत्या की धारा जोड़ेगी.

पुलिस ने बताया कि आरोपी अब्दुल मूल रूप से बिहार के खगड़िया में अलौली थानांतर्गत चीरा गांव का रहने वाला है. दिल्ली के कोंडली इलाके में वह परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है. पत्नी रहीसा ने बताया कि उसका पति ड्राइवर है और शराब का आदी है. रहीसा ने खुद अपनी बच्ची की हत्या के लिए अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement