आदिवासी समुदाय की महिला के साथ एक समुदाय के कुछ लोगों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि महिला को गांव में निर्वस्त्र घुमाया. समाज को झकझोर देने वाली यह घटना राजस्थान के राजसमंद जिले की है.
जानकारी के अनुसार, कीर समुदाय की एक लड़की किसी लड़के के साथ भाग जाने की शंका पर कीर समुदाय के कुछ आदमी और औरतें गुरुवार रात को उपली ओडन गांव पहुंचे. वहां उन्होंने कथित रूप से लड़के की मां को घर से बाहर बुलाया. वह उसे लड़की भगा ले जाने का उलाहना देने लगे.
इसके बाद महिलाओं व पुरुषों ने आदिवासी महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए. महिला को गांव में घुमाते हुए कमरे पर ले जाकर बंधक बना दिया. (प्रतीकात्मक फोटो)
इस घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोस के गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे जिससे महिला को छुड़ाया जा सके. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. (प्रतीकात्मक फोटो)
पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मारपीट कर निर्वस्त्र करने वालों की तलाश की जा रही है.