बिरयानी के चक्कर में ऐसी दुश्मनी, बदमाशों ने दुकान पर बरसाईं अंधाधुंध गोलियां

पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में चर्चित बिरयानी की दुकान पर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई जिसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया जा रहा है कि यह हमला कारोबारी रंजिश को लेकर किया गया था.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • बैरकपुर,
  • 16 मई 2022,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST
  • बंगाल में बिरयानी बेचने को लेकर विवाद पर चली गोली
  • बैरकपुर में दुकान पर बदमाशों ने की फायरिंग

पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में बिरयानी के कारोबार को लेकर दो दुकानों के बीच ऐसी दुश्मनी हुई जिसका खामियाजा वहां मौजूद ग्राहक को उठाना पड़ा. बिरयानी बेचने के इस विवाद में बदमाशों ने आकर एक चर्चित दुकान में गोलीबारी कर दी, जिसमें दो लोग घायल हो गए.

मामला बंगाल के नॉर्थ 24 परगना का है जहां बैरकपुर में बिरयानी की चर्चित दुकान डी बापी पर यह हमला हुआ. बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए हैं. यह दुकान बैरकपुर में वायरलेस मोड़ पर स्थित है.

Advertisement

सोमवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाश आए और उन्होंने दुकान के अंदर अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें दो लोग बुरी तरह घायल हो गए. घायलों में से एक दुकान का कर्मचारी है जबकि दूसरा ग्राहक है.

इस गोलीबारी की घटना के बाद दोनों घायलों को बैरकपुर के बीएन बोस सब डिवीजन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब टीटागढ़ पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक हमले का कारण कारोबारी रंजिश है.

दुकान के मालिक अनिर्बान दास ने कहा, 'मेरे पिता ने मुझे घटना के बारे में बताया और मैं यहां आया, बदमाशों ने 2 से 3 बार फायरिंग की. एक ग्राहक और हमारा एक कर्मचारी घायल हो गया है, हम साफ तौर पर नहीं कह सकते हैं कि इस घटना के पीछे किसका हाथ है.' अनिर्बान दास ने कहा, हमलावरों द्वारा मेरे पिता को गंभीर परिणाम भुगतने की फोन पर धमकी भी दी गई है. (इनपुट - ऋत्विक)

Advertisement

ये भी पढ़ें: 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement