हैदराबाद में आधी रात को लूट: लाल मिर्च पाउडर फेंककर बदमाशों ने उड़ाए ₹1 करोड़, CCTV खंगाल रही पुलिस

हैदराबाद के कुकटपल्ली में आधी रात मिर्च पाउडर फेंककर बदमाशों ने ₹1 करोड़ लूट लिए. अब पुलिस CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है. इस मामले में हवाला एंगल की भी जांच जारी है. पढ़ें इस वारतात की पूरी कहानी.

Advertisement
पुुलिस अब CCTV की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है (फोटो-ITG) पुुलिस अब CCTV की मदद से बदमाशों की तलाश कर रही है (फोटो-ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 17 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:29 PM IST

हैदराबाद के कुकटपल्ली इलाके में आधी रात एक बेहद सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है. बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में दो लोगों पर हमला कर उनसे करीब ₹1 करोड़ रुपये लूट लिए. यह वारदात सोमवार देर रात उस समय हुई, जब पीड़ित बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. हमलावरों ने मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर उन्हें असहाय बना दिया और कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस तेजी से आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Advertisement

बाइक को रोककर किया हमला
पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों की पहचान खुर्शू और अजीमुद्दीन के रूप में हुई है, जो बहादुरपुरा इलाके के रहने वाले हैं. दोनों सोमवार रात एक दोपहिया वाहन से बड़ी रकम लेकर जा रहे थे. तभी कुकटपल्ली इलाके में अचानक चार बदमाश मोटरसाइकिल पर आए और उन्होंने इनका रास्ता रोक लिया. इससे पहले कि दोनों कुछ समझ पाते, हमलावरों ने पूरी साजिश के तहत उन्हें घेर लिया और वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर ली.

मिर्च पाउडर फेंककर किया बेबस
जैसे ही बदमाशों ने दोनों को रोका, उन्होंने तुरंत उनकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया. इस हमले से दोनों पीड़ित पूरी तरह से घबरा गए और कुछ देर के लिए देख नहीं पाए. इसी मौके का फायदा उठाकर बदमाशों ने उनके पास मौजूद कैश से भरा बैग छीन लिया. घटना इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित संभल भी नहीं पाए और आरोपी कुछ ही सेकंड में मौके से फरार हो गए.

Advertisement

मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. पुलिस ने आसपास के इलाके में घेराबंदी भी की, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि बदमाश पहले से पीड़ितों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ इस वारदात को अंजाम दिया.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं. आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि बदमाश कहां से आए और घटना के बाद किस दिशा में फरार हुए.

हवाला एंगल की भी जांच
जांच के दौरान पुलिस इस बात पर भी फोकस कर रही है कि पीड़ितों के पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई. शुरुआती तौर पर हवाला ट्रांजैक्शन का शक जताया जा रहा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल आरोपी फरार हैं और पुलिस लगातार दबिश दे रही है ताकि उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद की जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement