गाजियाबाद पुलिस ने जनपद को अपराध मुक्त किए जाने के लिए और पूरे शहरी क्षेत्र के थानों में बेहतर तालमेल और किसी घटना के बाद "क्विक रेस्पॉन्स नाम से विशेष अभियान चलाया. जैसे ही देर रात अचानक गाजियाबाद को पुलिस ने सील किया और चेकिंग अभियान चलाया तो लोग हैरान रह गए. अचानक पुलिस द्वारा इतनी तेजी से पूरे शहर की घेराबंदी की गई. शहर की सड़कों पर बेरिकेड्स कर सभी मुख्य मार्गो और प्वाइंट पर चेकिंग की शुरुआत की गई. सड़कों पर जगह- जगह पुलिस टीम एक्टिव नजर आने लगी. इस अभियान की शुरुआत गाजियाबाद के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने खुद कमान संभालते हुए की.
गाजियाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गाजियाबाद को अपराध मुक्त किए जाने के उद्देश्य से पुलिस कई योजनाओं पर कार्य कर रही है जिसके चलते देर रात पुलिस के द्वारा एक "क्विक रिस्पांस अभियान" चलाया गया है इसका उद्देश्य पूरे शहरी क्षेत्र के थानों की पुलिस का आपस में बेहतर तालमेल बैठाना और किसी भी आपराधिक घटना से निपटने के लिए तैयार रहने के साथ ही किसी आपराधिक घटना पर क्विक रेस्पॉन्स करना है.
हाई अलर्ट पर गाजियाबाद पुलिस
इस एक्सरसाइज पुलिस को हमेशा अलर्ट रखने की कोशिश की गई जिससे आपराधिक घटना को अंजाम दे फरार होने की कोशिश में जुटे अपराधियों की जल्दी से घेराबंदी की जा सके और उन्हें पकड़ा जा सके.
पुलिस का क्विक रेस्पॉन्स मिशन कामयाब
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि इस अभियान के तहत पहले दिन ही पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं. यदि किसी भी स्थिति से निपटना पड़ता पड़े तो सभी को आपस में तालमेल बिठाते हुए अपने मिशन में कामयाब बनाना होगा. सभी पुलिसकर्मियों को इस बारे में निर्देश जारी किया जा चुका है और गाजियाबाद पुलिस हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.
तनसीम हैदर