दीवार पर लिखी मौत की वजह, Whatsapp पर डाला वीडियो, फिर प्रेमी ने कर लिया सुसाइड

बालोद के पाररास क्षेत्र में एक आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. दरअसल प्रेमिका की कहीं और शादी हो रही थी जिससे वह बेहद आहत था. युवक ने प्रेमिका के लिए दीवार पर भी एक मैसेज लिखा ''मेरी मौत तुम्हें शादी का गिफ्ट.''

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर. सांकेतिक तस्वीर.

aajtak.in

  • बालोद,
  • 24 अप्रैल 2022,
  • अपडेटेड 12:09 PM IST
  • एकतरफा प्यार में युवक ने की आत्महत्या
  • प्रेमिका के लिए दीवार पर लिखा मैसेज
  • Whatsapp पर शेयर किया वीडियो

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एकतरफा प्यार में युवक ने आत्महत्या कर ली. मामला पाररास क्षेत्र का है. आत्महत्या करने से पहले युवक ने कमरे में लिखा कि उसकी मौत प्रेमिका के लिए उसकी तरफ से शादी का गिफ्ट है. साथ ही युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो भी बनाया और उसे Whatsapp स्टेटस पर अपलोड किया.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि युवक ने दीवार पर कोयले से लिखा, ''मेरी मौत तेरी शादी का गिफ्ट, आई लव यू''.  फिर उसने गले में फंदा डालते हुए एक वीडियो बनाया. उसे Whatsapp स्टेटस पर शेयर किया. बाद में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली. दरअसल, युवक एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था. उस लड़की की शादी हो रही थी. जिससे युवक बेहद आहत था.

बालोद के डीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. साथ ही वीडियो की भी जांच की जा रही है. आगे की कार्रवाई जारी है.

शादी की मंजूरी नहीं मिली तो कर ली आत्महत्या
हाल ही में, हरियाणा के चरखी दादरी में एक प्रेमी जोड़े ने घर वालों से शादी की मंजूरी ना मिलने पर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, युवक और युवती दोनों दो दिन से लापता थे. इस दौरान परिवार के लोगों ने दोनों की तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया. दोनों ही आपस में शादी करना चाहते थे. एक ही गोत्र होने की वजह से शादी को परिजनों ने सहमति नहीं दी. इस बात से दोनों से परेशान थे. वे साथ जीने और साथ मरने की कसमें खा चुके थे. दोनों के परिजनों ने उनको समझाया.

Advertisement

घर से भाग गए दोनों प्रेमी
इसके बाद दोनों प्रेमी जोड़े घर से भाग गए. दोनों प्रेमी जोड़े ने खातीवास रोड पर खेतों में जाकर पेड़ पर लटक कर आत्महत्या कर ली. दोनों ही एक ही साथ पेड़ से लटके मिले. इसी दौरान ग्रामीण जब खेतों में जा रहे थे तो इन पर नजर पड़ी. ग्रामीणों ने गांव आकर सरपंच और अन्य लोगों को इस बारे में जानकारी दी. पुलिस को तुरंत सूचित किया गया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement