मीना खलको मुठभेड़ केस: हत्या के मामले में थाना प्रभारी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बहुचर्चित मीना खलको मुठभेड़ मामले में अपराध अनुसंधान विभाग ने घटना के पांच साल बाद थाना प्रभारी को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है. वहीं, इस मामले में दो अन्य पुलिसकर्मियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सीआईडी ने इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था.

Advertisement
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हुई थी मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हुई थी मुठभेड़

मुकेश कुमार

  • भोपाल,
  • 15 फरवरी 2017,
  • अपडेटेड 10:04 PM IST

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में बहुचर्चित मीना खलको मुठभेड़ मामले में अपराध अनुसंधान विभाग ने घटना के पांच साल बाद थाना प्रभारी को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है. वहीं, इस मामले में दो अन्य पुलिसकर्मियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. सीआईडी ने इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था.

सीआईडी के पुलिस महानिरीक्षक एचके राठौर ने बताया कि वर्ष 2011 में बलरामपुर के चांदो थाना क्षेत्र में फर्जी मुठभेड़ में 16 वर्षीय मीना खलको को मारने के मामले में सीआईडी ने तत्कालीन थाना प्रभारी निकोदीन खेस को गिरफ्तार कर लिया. 6 जुलाई 2011 में चांदो थाना क्षेत्र के करचा गांव के पास मीना को मार गिराने का दावा किया गया था.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, नक्सलियों ने जब पुलिस दल पर गोलीबारी की तब पुलिस दल ने जवाबी कार्रवाई में मीना को मार गिराया था. घटना के बाद मीना खलको के परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में मीना को मार गिराया है. वहीं उन्होंने मीना खलको के नक्सली या उससे संबंध होने से भी इंकार कर दिया.

इस मामले में राज्य के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस और अन्य सामाजिक संगठनों ने पुलिस पर मीना खलको की हत्या का आरोप लगाया. निष्पक्ष जांच की मांग की तब राज्य सरकार ने सेवानिवृत्त जिला और सत्र न्यायधीश अनिता झा के नेतृत्व में न्यायिक जांच की घोषणा की थी. 2015 में जांच रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार फिर से जांच कराए.

आयोग ने यह भी कहा कि मीना की मौत पुलिस की गोली से हुई है. इसके बाद में सीआईडी ने मीना की हत्या का मामला दर्ज किया और इस मामले की जांच शुरू की गई. सीआईडी ने मीना खलको हत्या मामले में खेस समेत 25 पुलिस कर्मियों पर इस घटना में शामिल होने की बात कही. तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement