यूपी में 1843 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या, 10 जिले कोरोना मुक्त

उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों से मजदूर वापस लौट रहे हैं. दूसरे प्रदेशों से लौट रहे लोगों को क्वारनटीन में रखा जा रहा है. शनिवार को उत्तर प्रदेश के 2,200 से ज्यादा लोग लौटे हैं. प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,843 हो गई है.

Advertisement
उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के बाद भी लगातार बढ़ रहे हैं कोविड-19 के केस उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के बाद भी लगातार बढ़ रहे हैं कोविड-19 के केस

शिवेंद्र श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 26 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

  • अस्पतालों में नहीं होगी मास्क और किट की कमी
  • औद्योगिक इकाइयों में किया गया वेतन का वितरण
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के केस लगातार बढ़ रहे हैं. लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण के केस कम नहीं हो रहे हैं. उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने कहा कि यूपी में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1,843 पहुंच गई है.

उत्तर प्रदेश में 289 लोगों को पूरी तरह ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. 29 लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है. कोरोना वायरस से कुल प्रभावित जिलों की संख्या 58 है, वहीं 10 जिले कोरोना वायरस मुक्त हो गए हैं.

Advertisement

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को कहा कि दूसरे प्रदेशों से लौट रहे लोगों को क्वारनटीन में रखा जा रहा है. शनिवार को उत्तर प्रदेश के 2,200 से ज्यादा लोग लौटे हैं.

औद्योगिक इकाइयों में हुआ वेतन का वितरण

उत्तर प्रदेश की 46,381औद्योगिक इकाइयों से संपर्क किया गया, जिनमें से 42,374 इकाइयों ने 597.84 करोड़ रुपए वेतन का वितरण कर दिया है. शेष 4,007 इकाइयों द्वारा भुगतान की जा रही है. इस बात की जानकारी औद्योगिक विकास आयुक्त उत्तर प्रदेश ने दी है.

मास्क-किट की नहीं होगी कमी

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि कोरोना के उपचार में लगे सभी लोगों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं. उनको पर्याप्त संख्या में पीपीई किट एन-95 मास्क कोविड अस्पतालों में दिए जाएंगे. किसी भी तरह की कमी सामने नहीं आएगी.

Advertisement

82 साल की महिला ने दी कोरोना को मात

गौतमबुद्ध नगर के जिम्स अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का उपचार सफल हो रहा है. 8 कोरोना संक्रमित मरीजों के ठीक होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. इसी अस्पताल में एक 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने कोरना को मात दे दी है. संक्रमण ठीक होने के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है.

इसी अस्पताल से एक नवजात के साथ मां को भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. जिम्स हॉस्पिटल में अब तक 89 फीसदी कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं. सिर्फ 4 कोरोना संक्रमित मरीज अस्पताल में भर्ती हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement