अनलॉक: प्रसाद वितरण पर रोक से सहमत नहीं पुजारी, सैनिटाइजेशन का भी विरोध

भोपाल मां वैष्णव धाम नव दुर्गा मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि प्रसाद का वितरण तो होगा, अगर व्यक्ति फल चढ़ा रहा है फल को काटकर हम वितरित करेंगे. पहले भी व्यक्ति को हाथ छूकर प्रसाद नहीं देते थे, दूर से ही देते थे. गर्भ गृह में सिर्फ पुजारियों का प्रवेश होता है दूसरों का नहीं.

Advertisement
8 जून से खुलेंगे देश के धार्मिक स्थल (फोटो- पीटीआई) 8 जून से खुलेंगे देश के धार्मिक स्थल (फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • भोपाल,
  • 06 जून 2020,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

  • 8 जून से खुलेंगे देश भर के धार्मिक स्थल
  • केंद्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन
  • भोपाल में गाइडलाइन का विरोध
कोरोना के चलते लगभग ढाई महीने से बंद धार्मिक स्थल अनलॉक 1 के पहले चरण में 8 जून से खोल दिए जाएंगे. लंबे समय के बाद खुल रहे मंदिरों में कैसा इंतजाम होगा इसके लिए केंद्र सरकार ने गाइडलाइन जारी की है.

केंद्र सरकार की जारी गाइडलाइन के मुताबिक, प्रसाद वितरण पर रोक लगाई गई है. साथ ही मंदिरों में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं को सैनिटाइज करने की अपील की गई है.

Advertisement

केंद्र की गाइडलाइन पर नाराजगी

इस पर भोपाल मां वैष्णव धाम नव दुर्गा मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर तिवारी ने आपत्ति जाहिर की है. उन्होंने कहा कि शासन का काम है गाइडलाइन जारी करना लेकिन अगर विश्व विधाता की पूजा नहीं होगी तो हमें लगता है कि हम और संकट में चले जाएंगे, और आप कह रहे कि प्रसाद वितरण नहीं होगा.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि प्रसाद का वितरण तो होगा, अगर व्यक्ति फल चढ़ा रहा है फल को काटकर हम वितरित करेंगे. पहले भी व्यक्ति को हाथ छूकर प्रसाद नहीं देते थे दूर से ही देते थे. गर्भ गृह में सिर्फ पुजारियों का प्रवेश होता है दूसरों का नहीं.

'सैनिटाइजर में अल्कोहल, न हो प्रयोग'

प्रवेश से पहले सैनिटाइजर के प्रयोग पर आपत्ति जताते हुए पुजारी चंद्रशेखर तिवारी ने कहा है कि सैनिटाइजर का प्रयोग मंदिर में प्रवेश से पहले नहीं होना चाहिए, हम इसका विरोध करते हैं कि क्योंकि सैनिटाइजर में अल्कोहल होता है.

Advertisement

पढ़ें- कोरोना संकट के बीच देशभर में 8 जून से नहीं खुलेंगे सभी धार्मिक स्थल!

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

उन्होंने कहा कि मैं सैनिटाइजर मशीन के विरोध में हूं क्योंकि उसमें अल्कोहल मिला हुआ है. हम शराब पीकर जब मंदिर में प्रवेश नहीं करते हैं तो अल्कोहल से हाथ धोकर हम मंदिर में प्रवेश की इजाजत कैसे दे सकते हैं. उन्होंने कहा कि विकल्प देते हुए कहा कि जितने मंदिर हैं उसके बाहर हाथ धोने के लिए साबुन रखा जाना चाहिए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement