बेड से गिरा कोरोना मरीज, अस्पताल की लापरवाही से तड़प-तड़पकर हुई मौत

तेलंगाना के करीमनगर में कोरोना मरीज की बेड से गिरने के बाद मौत हो गई. बेड से गिरने की वजह से उसकी ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई थी.

Advertisement
बेड से गिरा कोरोना मरीज बेड से गिरा कोरोना मरीज

आशीष पांडेय

  • हैदराबाद,
  • 27 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

  • तेलंगाना के करीमनगर जिला अस्पताल का मामला
  • अस्पताल ने मेडिकल स्टाफ की कमी को बताया जिम्मेदार

तेलंगाना के करीमनगर में कोरोना मरीज के साथ लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है. करीमनगर के एक सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज की बेड से गिरने के बाद मौत हो गई. जिला अस्पताल में रविवार को हुई इस घटना में 70 वर्षीय कोरोना मरीज की मौत हो गई. कोरोना मरीज को 22 जुलाई को भर्ती कराया गया था.

Advertisement

बताया जा रहा है कि मृतक गंगाधारा मंडल के वेंकटैयापल्ली का रहने वाला है. मृतक को सांस लेने में दिक्कत थी. इस वजह से उसे ऑक्सीजन दिया जा रहा था. रविवार को मरीज बेड से गिर गया और ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो गई. इस वजह से मरीज की मौत हो गई.

वार्ड में भर्ती मरीजों का आरोप है कि 70 वर्षीय बुजुर्ग के बेड से गिरने की खबर तुरंत अस्पताल प्रबंधन को दी गई, लेकिन कोई जरूरी कदम नहीं उठाया गया. सांस लेने में दिक्कत की वजह से मरीज तड़पता रहा, लेकिन अस्पताल की ओर से कोई भी मदद के लिए आगे नहीं आया. आखिर में मरीज की मौत हो गई.

इस बीच बेड से नीचे गिरे मरीज और साथी मरीजों की शिकायत का वीडियो सामने आया है, जिसमें अस्पताल प्रशासन की लापरवाही साफ दिख रही है. अस्पताल प्रशासन ने भी हादसे को स्वीकार करते हुए इस दुखद घटना के पीछे मेडिकल स्टाफ की कमी को जिम्मेदार ठहराया.

Advertisement

करीमनगर में रविवार को कोरोना के 51 नए मामले सामने आए थे. पूरे तेलंगाना में रविवार को 1500 से अधिक नए मामले सामने आए. रविवार तक राज्य में कुल मरीजों का आंकड़ा 54 हजार को पार कर गया है, जिसमें 463 लोगों की मौत हो चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement