गृह मंत्रालय ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पुणे में कोरोना मरीजों की संख्या को दोगुना होने में 7 दिन लग रहा है, जबकि अगर राष्ट्रीय औसत की बात करें तो 25 अप्रैल को देश में कोरोना मरीजों के दोगुना होने में 9.1 दिन लग रहा था.
स्लम, मार्केट में लॉकडाउन का पालन नहीं
आईएमसीटी की टीम ने कहा कि पुणे में ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग की जाए. आईएमसीटी ने कहा कि स्लम एरिया, बाजारों में ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग की जाए. गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आईएमसीटी की सिफारिशों को बताते हुए कहा कि झुग्गी झोपड़ी, बाजारों में लॉकडाउन प्रोटोकॉल और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है, इसके सख्ती से लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सर्विलांस बढ़ाया जाना चाहिए और क्वारनटीन पर ज्यादा अमल किया जाना चाहिए.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें
सब्जी विक्रेता, पुलिसकर्मी भी आए कोरोना की चपेट में
संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि पुणे में डॉक्टर, दूसरे स्वास्थ्यकर्मी, पुलिसकर्मी और सब्जी विक्रेता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. उन्होंने कहा कि ये बेहद चिंताजनक है क्योंकि इन लोगों का कई लोगों से मिलना जुलना होता है और इस वजह से संक्रमण का अंदेशा बढ़ जाता है. आईएमसीटी ने कहा है कि इन लोगों के बीच प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि ये लोग अनजाने में ही कोरोना के वाहक न बन जाएं और दूसरों के साथ साथ अपनी जान को भी खतरें में न डालें.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
गृह मंत्रालय ने कहा है कि 80 फीसदी से ज्यादा गेहूं की कटाई हो चुकी है. देश में 80 फीसदी मंडी रबी और तिलहन की फसल को स्टोर करने में जुटी है. गृह मंत्रालय के मुताबिक इस वक्त मनरेगा योजना के तहत 2 करोड़ से ज्यादा मजदूर काम कर रहे हैं. अभी 60 फीसदी खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों ने काम करना शुरू कर दिया है.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
24 घंटे में 1,396 नए कोरोना केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में कोरोना के 1,396 नए मामले सामने आए हैं. 24 घंटे में 381 लोग स्वस्थ भी हुए हैं. इसी के साथ देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 6,184 हो गई है. देश में इस समय कोरोना से मरीजों के ठीक होने की दर 22.17 प्रतिशत है.
28 दिनों से 16 जिलों में कोरोना के केस नहीं
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 28 दिनों से देश के 16 जिलों में कोरोना का कोई मामला नहीं आया है, जबकि 85 जिलों में 14 दिनों से नई संक्रमण की खबर नहीं है.
पॉलोमी साहा