कोरोना के बढ़ते केस के बीच PM मोदी फिर करेंगे मुख्यमंत्रियों से बात, 16-17 जून को होगी चर्चा

देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है. अब कोरोना संकट को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करने वाले हैं.

Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-पीटीआई) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो-पीटीआई)

पॉलोमी साहा / हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 12 जून 2020,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

  • देश में लगातार बढ़ रही है कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार
  • राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे पीएम मोदी

देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता ही जा रहा है. हर दिन कोरोना वायरस के नए मामले सामने आ रहे हैं. इस बीच अब एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करने वाले हैं.

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

देश में बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर पीएम मोदी दो दिन लगातार अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी, जो कि 16 जून और 17 जून को होगी. दोनों दिन पीएम मोदी की राज्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग दोपहर तीन बजे से शुरू होगी.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

16 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऐसे राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे, जहां कोरोना की रफ्तार धीमी है या जहां कोरोना मरीजों की रिकवरी रेट काफी अच्छी है. इन राज्यों में पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड और झारखंड जैसे कई राज्य शामिल हैं.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

Advertisement

वहीं 17 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे, जिन राज्यों में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार काफी ज्यादा है. 17 जून को पीएम नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और राजस्थान समेत अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात करेंगे.

पीएम करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कई बार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर चुके हैं. पहले राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चर्चा के बाद कई बार लॉकडाउन को बढ़ाने, कुछ आर्थिक गतिविधियों को खोलने जैसे फैसले किए जा चुके हैं.

देश में बढ़ रहा संक्रमण

वहीं कोरोना संकट के बीच देश में अनलॉक-वन जारी है. लॉकडाउन के बाद अब अनलॉक के तहत देश में आर्थिक गतिविधियों के साथ अन्य गतिविधियों को शुरू किया जा रहा है. हालांकि इसके बावजूद देश में अभी भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या हर रोज बढ़ती ही जा रही है. देश में अब कोरोना मरीजों का आंकड़ा तीन लाख के पार हो चुका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement