सांसद नवनीत रवि समेत परिवार के सभी 16 सदस्य पॉजिटिव, मुंबई रेफर

देश में लगातार कोरोना वायरस का संकट बढ़ता ही जा रहा है. हर रोज हजारों की संख्या में नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है. देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है.

Advertisement
नवनीत रवि राणा कोरोना वायरस से संक्रमित नवनीत रवि राणा कोरोना वायरस से संक्रमित

पंकज खेळकर

  • मुंबई,
  • 13 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

  • कोरोना वायरस से संक्रमित हैं नवनीत रवि राणा
  • परिवार के 16 सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव

महाराष्ट्र के अमरावती से सांसद नवनीत रवि राणा को सांस लेने में लगातार तकलीफ हो रही है, जिसके कारण उन्हें नागपुर के वोकार्ट हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के कहने पर तुरंत मुबई ले जाया जा रहा है. नवनीत रवि राणा हाल ही में कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई थीं.

Advertisement

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

मौसम खराब होने के कारण नवनीत रवि राणा को एंबुलेंस से मुंबई ले जाया जा रहा है. मुंबई में लीलावती अस्पताल में राणा का आगे का इलाज होगा. दरअसल, सांसद नवनीत राणा, उनके पति विधायक रवि राणा और उनके परिवार के कुल 16 सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

वहीं नवनीत राणा के पति रवि राणा भी उनके साथ एंबुलेंस से मुंबई जा रहे हैं. नवनीत राणा के निजी सचिव के मुताबिक नवनीत राणा के लंग्स में इंफेक्शन फैलने से उन्हें एडवांस ट्रीटमेंट के लिए मुंबई ले जाना जरूरी हो गया है. अब मुंबई में ही नवनीत राणा का आगे का इलाज किया जाएगा.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

Advertisement

महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित

बता दें कि देश में लगातार कोरोना वायरस का संकट बढ़ता ही जा रहा है. हर रोज हजारों की संख्या में नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है. देश में महाराष्ट्र कोरोना वायरस के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है. महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के 5.5 लाख से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement