इजरायल के पीएम नेतन्याहू हुए क्वारनटीन, सहयोगी कोरोना पॉजिटिव

इजरालय के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट आने तक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू सेल्फ क्वारनटीन ही रहेंगे.

Advertisement
बेंजामिन नेतन्याहू के एक सहयोगी कोरोना पॉजिटिव (फाइल फोटो-PTI) बेंजामिन नेतन्याहू के एक सहयोगी कोरोना पॉजिटिव (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • येरुशलम,
  • 30 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 10:13 PM IST

  • कोरोना पॉजिटिव संसदीय सहयोगी संसद सत्र में थे उपस्थित
  • संसदीय सहयोगी के पॉजिटिव मिलने पर पीएम क्वारनटीन हैं

एक सहयोगी के कोरोनो वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और उनके करीबी सलाहकारों ने खुद को क्वारनटीन कर लिया है. हालांकि अधिकारियों की ओर से कहा गया कि यह स्पष्ट नहीं है कि 70 वर्षीय प्रधानमंत्री इस वायरस से संक्रमित हैं या नहीं.

Advertisement

इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से कहा गया है कि 70 वर्षीय बेंजामिन नेतन्याहू का टेस्ट हुआ है. जब तक स्वास्थ्य मंत्रालय का रिजल्ट या प्रधानमंत्री के पर्सनल डॉक्टर की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक वह क्वारनटीन में रहेंगे. बेंजामिन नेतन्याहू के करीबी सलाहकारों ने भी अब खुद को आइसोलेट कर लिया है.

असल में, संसदीय सहयोगी के पॉजिटिव पाए जाने की घोषणा करते हुए एक अधिकारी ने बताया कि हम स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई करेंगे. इजरायली मीडिया में कहा जा रहा है कि फिलहाल स्थिति बेहतर है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार किसी संक्रमित व्यक्ति को 14 दिन के लिए सेल्फ आइसोलेशन में रखा जाना होता है, साथ ही संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों का भी कोरोना वायरस टेस्ट कराया जाता है.

इजरायली मीडिया ने कहा कि संसदीय सहयोगी पिछले सप्ताह संसद के एक सत्र में उपस्थित हुए थे जिसमें प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ-साथ कई विपक्षी सांसदों ने भी भाग लिया था, जिनके साथ वह कोरोनो वायरस संकट को दूर करने में मदद करने के लिए एक आपातकालीन गठबंधन सरकार बनाने की कोशिश कर रहे थे.

Advertisement

इजरायल में अब तक कोरोना वायरस से जुड़े 4,300 मामले सामने आए जिनमें 16 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 96 की हालत नाजुक बताई जा रह है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से चेतावनी दी गई है कि मृतकों की संख्या हजारों में हो सकती है. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को अधिकारियों के साथ देश के कुछ हिस्सों में प्रस्तावित लॉकडाउन लगाने को लेकर चर्चा करने वाले थे.

(एजेंसियों के इनपुट के साथ)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement