वडोदराः कोरोना से मरे लोगों के अंतिम संस्कार के लिए ईसाई समुदाय ने दी जमीन

शहर से दूर धनियावी गांव के पास क्रिश्चियन कम्युनिटी के लिए 2 एकड़ जमीन आवंटित गई थी, जिसे उन्होंने प्रशासन को दे दी है.

Advertisement
फाइल फोटो-पीटीआई फाइल फोटो-पीटीआई

aajtak.in

  • वडोदरा,
  • 11 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:51 AM IST

  • गुजरात में पिछले 24 घंटे में 398 केस आए
  • अब तक 493 लोगों की हो चुकी है मौत

कोराना महामारी से महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा गुजरात प्रभावित हुआ है. पिछले 24 घंटों में राज्य में 398 नए मामले सामने आए हैं. अब यहां मरीजों की संख्या 8195 हो गई है, जिसमें 493 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, कोरोना से हो रही मौत को देखते हुए शवों को दफनाने के लिए वडोदरा प्रशासन ने यहां की क्रिश्चियन कम्युनिटी से जमीन मांगी है.

Advertisement

दरअसल, कोरोना के कारण हो रही मौत के बाद शवों के अंतिम संस्कार को लेकर आए दिन स्थानीय लोग सवाल खड़े रहे हैं और मामला विवादों तक पहुंच जा रहा है. ऐसे में शहर से दूर क्रिस्चियन कम्युनिटी की जमीन प्रशासन ने मांगी है. बताया जा रहा है कि शहर से दूर धनियावी गांव के पास क्रिश्चियन कम्युनिटी के लिए 2 एकड़ जमीन आवंटित गई थी, जिसे उन्होंने प्रशासन को दे दी है.

अहमदाबाद कोरोना का केंद्र बना

गुजरात में अहमदाबाद कोरोना का केंद्र बना हुआ है. यहां 300 से ज्यादा लोग अब तक कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं. बिगड़ते हालात को देखते हुए हाल ही में गृहमंत्री अमित शाह ने एम्स (दिल्ली) के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया और डॉ मनीष सुर्जा को अहमदाबाद भेजा था. इन्होंने डॉक्टर्स को हालात पर काबू पाने को लेकर गाइड किया था.

Advertisement

वाराणसी में शव छोड़कर भागे

वाराणसी के महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर शवदाह करने वालों ने एक महिला का अंतिम संस्कार करने से ही इनकार कर दिया और शव को चिता पर छोड़कर भाग खड़े हुए थे. लगभग एक घंटे तक चली ऊहापोह के बीच पुलिस के हस्तक्षेप के बाद महिला का शवदाह हो सका था.

दरअसल, रविवार को महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पर एक महिला का शव लेकर सेना की वर्दी में कुछ जवान पहुंचे. महिला का शव पूरी तरह से कवर था. वहीं परिजन से लेकर अन्य लोग पीपीई किट पहने हुए थे. इस वजह से पूरे इलाके में मृतका के कोरोना संक्रमित होने की अफवाह आग की तरह फैल गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »