किराया नहीं था, मकान मालिक ने निकाला, बच्चों के साथ दिल्ली से पैदल निकल पड़े ये मजदूर

प्रवासी मजदूरों के लिए संकट की घड़ी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. इस लॉकडाउन और गर्मी के बीच हजारों मजदूरों को अपने घर पैदल ही रवाना होना पड़ रहा है.

Advertisement
प्रवासी मजदूरों के सामने घर जाने का संकट (पीटीआई) प्रवासी मजदूरों के सामने घर जाने का संकट (पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2020,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

  • प्रवासी मजदूरों के लिए लॉकडाउन में संकट
  • वाहन ना मिलने के कारण पैदल घर रवाना

कोरोना वायरस महामारी का संकट जो देश में आया है, उससे सबकुछ ठप हो गया है. लॉकडाउन के कारण कई तरह की पाबंदियां लगी हैं, जिसका सबसे गहरा असर देश के मज़दूरों पर पड़ा है. देश के अलग-अलग शहरों में प्रवासी मज़दूरों का बुरा हाल है और वो पैदल ही घर जाने के लिए मज़बूर हैं. देश के कई हिस्सों की तरह राजधानी दिल्ली का भी यही हाल है. यहां कुछ मजदूरों को उनके मकान मालिक ने निकाल दिया, जिसके बाद अब घर वापस जाने के अलावा कोई चारा नहीं है.

Advertisement

शुक्रवार सुबह दिल्ली-गाज़ीपुर बॉर्डर पर कई प्रवासी मज़दूर एकत्रित हुए जो उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले हैं. अब यहां से वो पैदल घर का सफर तय करने वाले हैं.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

इन्हीं मज़दूरों में से एक रीटा का कहना है, ‘मेरा घर हरदोई में है...किराया नहीं देने की वजह से मकान मालिक ने घर से निकाल दिया. अब हमारे छोटे बच्चे हैं और पैदल ही घर जाने के अलावा कोई चारा भी नहीं है’.

गौरतलब है कि यही कहानी देश के अलग-अलग हिस्सों से हर मज़दूर की आ रही है. जिसके बाद खाने को या कमाने को कुछ नहीं है और मजबूरी में घर के लिए रवाना हो रहा है. कोई सार्वजनिक वाहन ना होने के कारण मजदूरों को पैदल ही या फिर साइकिल के भरोसे अपने घर जाना पड़ रहा है.

Advertisement

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार की सिफारिशों पर श्रमिक स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जा रही हैं, जिसमें लाखों मजदूर घर वापस जा भी चुके हैं. लेकिन इन ट्रेनों का फायदा हर किसी को नहीं मिल पा रहा है क्योंकि इन ट्रेन में वही सफर कर सकता है.

जिसकी जानकारी स्थानीय अफसर और संबंधित राज्य सरकारों द्वारा दी गई हो, ऐसे में लाखों की संख्या में मजदूरों को अभी भी भटकना पड़ रहा है. वहीं, जो स्पेशल ट्रेनें शुरू हुई हैं वो राजधानी हैं और उनका टिकट सामान्य ट्रेनों से महंगा भी है ऐसे में इन प्रवासी मजदूरों के लिए वो खरीदना संभव नहीं है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement