लखनऊ पुलिस कमिश्नर बोले- हॉटस्पॉट एरिया में लॉकडाउन पूरी तरह सफल

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने आजतक से बातचीत में कहा कि हॉटस्पॉट एरिया में लॉकडाउन पूरी तरीके से सफल है. किसी को अपने घर से निकलने की इजाजत नहीं है ना ही कोई घर से निकल पा रहा है.

Advertisement
फाइल फोटो-पीटीआई फाइल फोटो-पीटीआई

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 09 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 11:05 PM IST

  • राज्य में 15 जिलों के हॉटस्पॉट इलाके सील हैं
  • जरूरी सामानों के लिए जारी किया गया है नंबर

कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य के 15 जिलों के हॉटस्पॉट इलाकों को सील कर दिया है. राजधानी लखनऊ में भी कई जगहों को चिन्हिंत करके सील किया गया है.

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने आजतक से बातचीत में कहा कि हॉटस्पॉट एरिया में लॉकडाउन पूरी तरीके से सफल है. किसी को अपने घर से निकलने की इजाजत नहीं है ना ही कोई घर से निकल पा रहा है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि इन इलाकों में जरूरी सामानों की होम डिलिवरी कराई जा रही है, लेकिन लोगों की किसी भी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी. लोग आवश्यक चीजों के लिए इस नंबर 18004192211 पर कॉल कर सकते हैं.

लखनऊ में ये इलाके हैं सील

थाना कैंट में मस्जिद के आसपास, थाना वजीरगंज में मोहम्मदी मस्जिद के आसपास, थाना कैसरबाग में फूलबाग की मस्जिद के आसपास, थाना कैसरबाग में नजरबाग मस्जिद के आसपास, थाना सहादतगंज में मोहम्मदिया मस्जिद के आसपास, थाना तालकटोरा में पीर मक्का मस्जिद के आसपास, थाना हसनगंज में त्रिवेणी नगर खजूर वाली मस्जिद के आसपास, गुडंबा में रजौली मस्जिद के आसपास, विजय खंड गोमती नगर का आंशिक क्षेत्र, इंदिरा नगर में डॉक्टर इकबाल अहमद क्लीनिक मेट्रो स्टेशन, मुंशी पुलिया का आंशिक क्षेत्र, खुर्रम नगर में अलीना एंक्लेव का आंशिक क्षेत्र, आईआईएम पावर हाउस के निकट थाना मड़ियाओं का आंशिक क्षेत्र.

Advertisement

इन जिलों में है हॉटस्पॉट एरिया

उत्तर प्रदेश में कुल मिलाकर 15 जिलों के क्षेत्रों को सील किया गया है. इन जिले में मेरठ, गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, आगरा, गाजियाबाद, कानपुर, वाराणसी, बरेली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, महाराजगंज, सीतापुर, बस्ती, शामली शामिल हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »