बिहारः लॉकडाउन में नहीं बिक रहा मक्का, किसान परेशान, कहा- आगे कैसे होगी खेती?

मक्का से जुड़े किसानों को कदम-कदम पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. काफी मशक्कत के बाद फसल कटकर तैयार भी हो गई तो इसे मंडी या संबंधित कारखाना तक भेजना मुश्किल हो रहा है.

Advertisement
बिहार के समस्तीपुर में मक्के की अच्छी फसल हुई है बिहार के समस्तीपुर में मक्के की अच्छी फसल हुई है

जहांगीर आलम

  • समस्तीपुर,
  • 05 मई 2020,
  • अपडेटेड 8:10 PM IST

  • दरवाजे पर फसल रखने को मजबूर हैं किसान
  • पिछले साल 1700 तक के दाम में बिके थे मक्के

मौसम की बेरुखी के बावजूद मक्के की फसल काफी अच्छी हुई है, लेकिन लॉकडाउन में समस्तीपुर में इसके खरीदार नहीं मिल रहे हैं. इस वजह से किसानों के सामने आर्थिक संकट आ गई है. किसान खेत से फसल काटकर अपने घरों के सामने रखने को मजबूर हैं.

Advertisement

इस बार किसान दोहरी मार झेलने को विवश हैं. एक ओर ओलावृष्टि और बारिश से फसल को नुकसान हुआ, बावजूद इसके मक्के की अच्छी पैदावार हुई, लेकिन खरीदार नहीं हैं. पिछले साल 1700 के रेट तक मक्का किसानों के दरवाजे से ही बिक जाता था. मंडी जाने की जरूरत भी नहीं पड़ती थी. इस बार लॉकडाउन में दरवाजे पर व्यापारी का आना तो दूर बाजार में भी मक्का के खरीदार नहीं है.

मक्का से जुड़े किसानों को कदम-कदम पर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. काफी मशक्कत के बाद फसल कटकर तैयार भी हो गई तो इसे मंडी या संबंधित कारखाना तक भेजना मुश्किल हो रहा है. तैयार फसल को रखने की समस्या भी बनी हुई है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

समस्तीपुर में कल्याणपुर प्रखंड के किसान संजीव कुमार सिंह कहते हैं कि इस बार आंधी-तूफान आने के बाद भी फसल अच्छी हुई है. हम लोग फसल काटकर तैयार भी कर लिए हैं, लेकिन लॉकडाउन की वजह से तैयार फसल बाजार नहीं जा पा रहा है. इस वजह से किसानों में भारी निराशा है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

Advertisement

किसान अमरजीत सिंह कहते हैं कि लॉकडाउन के कारण मक्का का रेट ही नहीं है. इसी की कमाई से हम आगे का खेती करते हैं. अब जब फसल बिकेगा नहीं तो पैसा आएगा नहीं. फिर आगे खेती कैसी होगी. किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर्ज लेकर खेती करते है. इसी खेती से खाना-पीना चलता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement