कोरोना की जांच से नाराज शख्स ने DM के फेसबुक पर लिखी आपत्तिजनक टिप्पणी

आरोपी शख्स ने जिलाधिकारी के आधिकारिक पेज पर लिखा, जो कोई इस जिलाधिकारी को गोली मारेगा उसे दो लाख का इनाम दिया जाएगा.

Advertisement
कोरोना की जांच से नाराज लग रहा है शख्स (प्रतीकात्मक फोटो-पीटीआई) कोरोना की जांच से नाराज लग रहा है शख्स (प्रतीकात्मक फोटो-पीटीआई)

सुजीत झा

  • पटना,
  • 03 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 3:13 PM IST

  • डीएम के फेसबुक पर लिखी आपत्तिजनक बात
  • जांट में जुटी स्थानीय पुलिस

कोरोना वायरस को लेकर अभी भी लोगों के बीच जागरूकता की काफी कमी दिख रही है. देश के कई हिस्सों में पुलिस और मेडिकल टीम पर स्थानीय नागरिकों द्वारा पत्थरबाजी या हमला करने की कई घटनाए सामने आई है. ये दर्शाता है कि लोगों के बीच पुलिस और मेडिकल स्टाफ को लेकर गलत जानकारी है. ताजा मामला बिहार का है. जहां पर एक शख्स ने दरभंगा के जिलाधिकारी त्याग राजन के फेसबुक पेज पर आपत्तिजनक बातें लिख दी.

Advertisement

आरोपी शख्स ने जिलाधिकारी के आधिकारिक पेज पर लिखा, 'जो कोई इस जिलाधिकारी को गोली मारेगा उसे दो लाख का इनाम दिया जाएगा.'

दरअसल दरभंगा के डीएम ने अपने फेसबुक पेज पर शहर में बाहर से आए लोगों की कोरोना जांच के लिए स्क्रीनिंग कराने की बात कही है. जिसके बाद आरोपी शख्स ने कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह बात लिखी है. पुलिस ने फिलहाल मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है.

शख्स के कॉमेंट पढ़ने के बाद लगता है कि वो कोरोना को लेकर प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे कदमों से नाराज है और इसलिए उसने डीएम के लिए इस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है. हालांकि शख्स से पूछताछ के बाद ही इस बारे में सही जानकारी मिल पाएगी.

बता दें, एक दिन पहले ही बिहार के मुंगेर में कई स्थानीय लोगों ने मेडिकल टीम और पुलिस पर हमला कर दिया था. क्योंकि वो एक इलाके में कुछ संदिग्ध परिवारों की जांच करने पहुंचे थे.

इस घर में एक आठ साल की बच्ची की मौत हो गई थी. जिसके बाद पुलिस को शक हुआ कि कहीं वो कोरोना की वजह से तो नहीं मरी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement