कोरोना की परवाह नहीं, राम नवमी और नमाज पर मानने को राजी नहीं धर्मगुरु

महंत नृत्य गोपाल दास ने रामनवमी पर लोगों को अयोध्या आने का न्योता दिया है. तो दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी ने कहा कि नमाज तो जमात के साथ ही होगी.

Advertisement
अहमदाबाद में युवाओं के बीच मास्क बांटा जा रहा है. (फोटो- पीटीआई) अहमदाबाद में युवाओं के बीच मास्क बांटा जा रहा है. (फोटो- पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 12:32 PM IST

  • कोरोना वायरस पर निर्देशों की फिक्र नहीं
  • रामनवमी पर भक्तों को अयोध्या में बुलावा
  • बिना जमात नहीं होगी नमाज

एक तरफ कोरोना के संक्रमण रोकने के लिए सरकार ने पूरी मशीनरी लगा दी है, तो दूसरी तरफ धर्मगुरुओं की हठधर्मिता देखने को मिल रही है. महंत नृत्य गोपाल दास लोगों को रामनवमी पर अयोध्या आने के लिए कह रहे हैं. तो जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी का कहना है कि नमाज तो जमात के साथ ही होगी.

Advertisement

महंत नृत्य गोपाल दास ने रामनवमी पर लोगों को अयोध्या आने का न्योता दिया है. महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि रामनवमी की भीड़ जैसे हर साल होती है उसी तरह इस साल भी होगी. उन्होंने कहा कि रामनवमी की भीड़ से इस बीमारी का कोई संबंध नहीं है. ये बीमारी अलग है और रामनवमी में आने वाले भक्तों की भीड़ अलग है.

भक्तों के लिए नहीं है ये बीमारी

महंत नृत्य गोपाल दास का कहना है कि जिस प्रकार प्रेम और श्रद्धा से रामनवमी में भक्त आते थे उसी तरह से आएं, घबराने की कोई बात नहीं है. श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि ये बीमारी दूसरों के लिए है, आपके लिए नहीं है.

जमात के साथ ही होगी नमाज

वहीं दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम सैय्यद अहमद बुखारी ने कहा कि नमाज तो जमात के साथ ही होगी. सैय्यद अहमद बुखारी ने कहा कि जहां तक नमाज का सवाल है लोग वुजु (नमाज से पहले हाथ-मुंह-पैर धुलना) अपने घर में करें, और सुन्नतें अपने घर से अदा करके मस्जिद में आएं, मगर मस्जिद को बंद कर देना और जमात के साथ नमाज न अदा करना सही नहीं है.

Advertisement

पीएम ने की है जनता कर्फ्यू की अपील

महंत और इमाम भले ही धर्मस्थलों पर लोगों को बुला रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए लोगों से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पालन करने की अपील की है. पीएम ने कहा कि 22 मार्च को लोग सुबह 7 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक बाहर न निकलें.

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. आज सुबह देश में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 250 थी, 11 बजते-बजते ये आंकड़ा बढ़कर 285 हो गया है. इसमें से 28 लोगों का इलाज हो चुका है, जबकि 4 लोगों की मौत हो चुकी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »