चीनी दूतावास की वेबसाइट पर चीनी मेंडरिन भाषा में प्रकाशित नोटिस में कहा गया है कि भारत में फंसे छात्रों, पर्यटकों और व्यापारियों को विशेष उड़ानों के जरिए चीन वापस जाने की अनुमति दी जाएगी.
कब तक रजिस्ट्रेशन होगा
बीजिंग ने अपने नागरिकों को जो चीन लौटना चाहते हैं, 27 मई की सुबह तक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा है. हालांकि इस नोटिस में यह साफ नहीं किया गया है कि विशेष उड़ानें कब और कहां से आएंगी.
चीन की ओर से नोटिस में कहा गया है कि भारतीय विदेश मंत्रालय और भारत में चीनी दूतावास और वाणिज्य दूतावास, संबंधित विभागों की एकीकृत व्यवस्था के तहत छात्रों, पर्यटकों और भारत में अस्थायी व्यवसायियों की सहायता करेंगे, जिन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और जिन्हें अस्थायी उड़ानों के जरिए वापस घर लौटने की तत्काल आवश्यकता है.
कौन-कौन यात्रा नहीं कर सकेगा
नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर कोई यात्री जो अपनी बीमारी और लोगों से मिलने की बात (कॉन्टेक्ट हिस्ट्री) को छुपाता है या फिर क्वारनटीन जांच के दौरान ऐसी जानकारी मिलती है कि उसने एंटीपाएरिटिक्स और अन्य निरोधात्मक दवाएं ली हैं, तो उसे सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने के अपराध के लिए उत्तरदायी माना जाएगा.
इसे भी पढ़ें ---
नोटिस में स्पष्ट रूप से उन लोगों को मना किया गया है जिनका कोरोना इलाज हो चुका है या इस मामले में संदिग्ध हैं या फिर जिनमें 14 दिनों से बुखार और खांसी के लक्षण हैं वे हवाई सेवा नहीं कर सकेंगे.
इसे भी पढ़ें---
गीता मोहन