कोरोना: राज्यपाल जगदीप धनखड़ का आरोप, कहा- आंकड़े छुपा रही ममता सरकार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा कि लगातार केंद्र को कोसने का रास्ता अपनाया जा रहा है. केंद्र के खिलाफ टकराव की एक बड़ी भूमिका तैयार की जा रही है.

Advertisement
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो-पीटीआई) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो-पीटीआई)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2020,
  • अपडेटेड 9:42 PM IST

  • पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने लगाए गंभीर आरोप
  • सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन नहीं की जा रही: धनखड़

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल में भी हर दिन कोरोना वायरस के नए मरीजों की पुष्टि हो रही है. इस बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल की ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

आजतक के साथ बातचीत में राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहा, 'पश्चिम बंगाल के हालात चिंताजनक है. राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं नगण्य हैं. राज्य के जरिए दी गई जानकारी पर कोई भरोसा नहीं कर रहा है. मृतकों की संख्या काफी ज्यादा है. सही आंकड़े छुपाए जा रहे हैं. सही आंकड़े सामने आने से जागरूकता बढ़ेगी. पुलिस के नाक के नीचे धार्मिक समारोह हो रहे हैं, सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन नहीं की जा रही है.'

Advertisement

राज्यपाल जगदीप धनखड़ के मुताबिक, 'लगातार केंद्र को कोसने का रास्ता अपनाया जा रहा है. जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक सकारात्मक भूमिका अपनानी चाहिए थी और राज्य में निर्देश जारी करना था, वहीं इसके विपरीत केंद्र के खिलाफ टकराव की एक बड़ी भूमिका तैयार की जा रही है.'

कोरोना वायरस को लेकर जगदीप धनखड़ ने कहा, 'राज्य की सीएम ममता बनर्जी ने अब तक जिस तरीके से इसको मैनेज किया है, उस दौरान बड़ी-बड़ी गलतियां की हैं. जिसके गंभीर परिणाम हो रहे हैं. पीएम मोदी ने कई कदम उठाए लेकिन राज्य में केंद्र की कई योजनाओं की शुरुआत नहीं की गई.

जगदीप धनखड़ ने कहा, 'मैंने सीएम ममता बनर्जी से आग्रह किया कि ये समय आपस में लड़ने का नहीं है. मिलजुटकर आगे बढ़ने का है. इस समय राजनीति करना, टकराव करना राज्य की जनता के साथ खिलवाड़ है.'

Advertisement

अब तक कितने मरीज?

बता दें कि देश में अब तक 33 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. वहीं पश्चिम बंगाल में अब तक 758 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं. इनमें से 22 लोगों की कोरोना वायरस के कारण जान जा चुकी है. इसके अलावा 124 लोगों का इलाज किया जा चुका है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement