कोरोना: अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत, PM मोदी ने आज की समीक्षा बैठक

ऑक्सीजन की उपलब्धता की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने 12 सबसे अधिक केस लोड वाले प्रदेशों से आ रही ऑक्सीजन डिमांड को पूरा करने का निर्देश दिया.

Advertisement
कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत (फोटो-PTI) कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत (फोटो-PTI)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 3:31 PM IST
  • PM ने ऑक्सीजन सप्लाई को बढ़ाने का दिया निर्देश
  • ऑक्सीजन ले जाने वाले टैंकर्स को दी जा रही कई छूट

कोरोना के कारण देश ऑक्सीजन संकट से भी जूझ रहा है. अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं मिल पा रहा है. इस वजह से कई लोग जान गंवा चुके हैं. ऑक्सीजन की उपलब्धता की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक की. इसके साथ ही पीएम मोदी ने 12 सबसे अधिक केस लोड वाले प्रदेशों से आ रही ऑक्सीजन डिमांड को पूरा करने का निर्देश दिया. 

Advertisement

समीक्षा बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मंत्रालयों और राज्य सरकारों के बीच तालमेल सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है, पीएम को स्वास्थ्य, डीपीआईआईटी, इस्पात, सड़क परिवहन आदि मंत्रालयों के इनपुट पर जानकारी दी गई. महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से आ रही डिमांड की समीक्षा की गई.

पीएम नरेंद्र मोदी को बताया गया कि केंद्र और राज्य नियमित संपर्क में हैं और ऑक्सीजन की अनुमानित मांग को पूरा किया जा रहा है. 20 अप्रैल, 25 अप्रैल और 30 अप्रैल को आई अनुमानित मांग को पूरा करने के लिए इन 12 राज्यों को क्रमश: 4,880 मीट्रिक टन, 5,619 मीट्रिक टन और 6,593 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आवंटित किया गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए उत्पादन क्षमता के बारे में जानकारी दी गई. पीएम ने प्रत्येक संयंत्र की क्षमता के अनुसार ऑक्सीजन उत्पादन बढ़ाने का सुझाव दिया. बैठक में सुझाव दिया गया कि स्टील संयंत्रों में मौजूद ऑक्सीजन के अधिशेष स्टॉक को चिकित्सा उपयोग के लिए दिया जाए.

Advertisement

पीएम नरेंद्र मोदी ने अधिकारियों से पूरे देश में ऑक्सीजन ले जाने वाले टैंकरों की निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. सरकार ने ऑक्सीजन टैंकरों को सभी अंतरराज्यीय परमिट के पंजीकरण से छूट दी है. सिलेंडर भरने वाले प्लांट्स को भी आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ 24 घंटे काम करने की अनुमति दी जाएगी.

इसके साथ ही सरकार औद्योगिक सिलेंडरों को उचित शुद्धिकरण के बाद चिकित्सा ऑक्सीजन के लिए उपयोग करने की अनुमति दे रही है. इसी तरह टैंकरों की संभावित कमी को दूर करने के लिए नाइट्रोजन और आर्गन टैंकरों को स्वचालित रूप से ऑक्सीजन टैंकरों में परिवर्तित करने की अनुमति दी जाएगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement