पटना: दीघा 6-लेन सड़क का काम शुरू, सामाजिक दूरी फॉलो कर हो रहा निर्माण

लॉकडाउन की वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस महत्वाकांक्षी योजना का निर्माण कार्य ठप हो गया था. मगर हाल में सरकार द्वारा दी गई रियायत के बाद एक बार फिर से इस मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है.

Advertisement
दीघा 6-लेन सड़क का निर्माण शुरू (फोटो-आजतक) दीघा 6-लेन सड़क का निर्माण शुरू (फोटो-आजतक)

रोहित कुमार सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2020,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

  • अगस्त तक पूरा होना था सड़क निर्माण कार्य
  • तीस फीसदी मजदूरों के साथ शुरू हुआ काम

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार से आर ब्लॉक-दीघा सड़क पर छह लेन रोड बनाने का निर्माण कार्य एक बार फिर से शुरू हो गा है. इस रोड की लंबाई 6.5 किलोमीटर है जिसपर निर्माण कार्य होना है. लॉकडाउन की वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस महत्वाकांक्षी योजना का निर्माण कार्य ठप हो गया था. मगर हाल में सरकार द्वारा दी गई रियायत के बाद एक बार फिर से इस मार्ग पर सड़क निर्माण कार्य शुरू हो चुका है.

Advertisement

पटना के हड़ताली मोड़ इलाके (जहां से यह सड़क गुजरती है) में काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि वह राज्य सरकार के नियमों के अनुसार सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाते हुए सड़क निर्माण का कार्य कर रहे हैं.

मोहम्मद शकील, जो इन मजदूरों के ठेकेदार हैं उनका कहना है कि लॉकडाउन से पहले सड़क के इस हिस्से पर 70 से 80 मजदूर काम किया करते थे. मगर सरकार के नए नियम के अनुसार केवल 30 फीसदी मजदूरों को ही काम करने की मजदूरी मिली है. इसलिए फिलहाल 30 से 35 मजदूरों के साथ मिलकर इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

बता दें, इस महत्वकांक्षी परियोजना पर पिछले साल काम शुरू हुआ था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार, इसी साल अगस्त में सड़क निर्माण का कार्य पूरा होना था. मगर मजदूरों की कमी तथा निर्माण कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाले सामग्रियों के आभाव की वजह से अगस्त तक यह कार्य पूरा नहीं हो सकता है.

Advertisement

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें...

मोहम्मद शकील ने इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा, 'हम लोग सामाजिक दूरी और सैनिटाइजेशन का ध्यान रखते हुए सड़क निर्माण का काम कर रहे हैं. रोजाना जब मजदूर आते हैं तो उनको अच्छी तरीके से सैनिटाइज किया जाता है. इसके अलावा निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाले सभी चीजों को भी सैनिटाइज किया जाता है.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement