सोना-चांदी की कीमतों में सोमवार को अचानक फिर से गिरावट (Gold-Silver Rate Fall) देखने को मिली है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दोनों कीमती धातुओं के दाम ओपन होने के साथ ही फिसल गए. चांदी का वायदा भाव अपने पिछले बंद 2,50,934 की तुलना में फिसलकर 2,49,760 के लेवल पर आ गया. तो वहीं दूसरी ओर सोने का वायदा भाव 1,51,111 रुपये से फिसलकर 1,50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इस ताजा गिरावट अब चांदी का भाव अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से 2.07 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है.
खुलते ही चांदी इतनी सस्ती
सोमवार को एमसीएक्स पर खुलने के साथ ही चांदी का वायदा भाव गिर गया. 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी का भाव बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 2,50,937 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था. वहीं सोमवार को बाजार में कारोबार की शुरुआत होने के कुछ ही देर बाद ये फिसलकर 2,49,600 रुपये पर आ गया. इस हिसाब से देखें, तो झटके में 1 Kg Silver Price 1337 रुपये कम हो गया.
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर इस एक्सपायरी वाली चांदी का लाइफ टाइम हाई लेवल 4,57,328 रुपये प्रति किलो ग्राम है और इस हाई से चांदी अब काफी सस्ती मिल रही है. वर्तमान भाव से तुलना करें, तो एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,07,728 रुपये तक कम चल रही है.
सोने का भाव भी फिसला
चांदी ही नहीं, बल्कि एमसीएक्स पर सोने की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है. बीते सप्ताह के अंतिम क्लोज रेट की तुलना में 10 Gram 24 Karat Gold Rate अचानक करीब 500 रुपये फिसलकर 1,50,800 रुपये के आसपास आ गया. वहीं इस गिरावट के बाद अब 5 जून की एक्सपायरी वाले सोने की वायदा कीमत अपने हाई लेवल 2,02,984 रुपये की तुलना में 52,135 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हो गई है.
बीते हफ्ते घरेलू मार्केट में गिरावट
घरेलू मार्केट में सोना-चांदी की कीमतों पर नजर डालें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक बीते सप्ताह दोनों कीमती धातुएं यहां सस्ती हुई थीं. सोने की कीमत बीते हफ्ते 1,51,479 रुपये से गिरकर 1,50,263 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई थी. तो वहीं घरेलू मार्केट में चांदी का भाव भी पिछले सप्ताह 2,43,825 रुपये से घटकर 2,40,331 रुपये पर आ गया था.
बता दें कि घरेलू मार्केट में ज्वेलरी खरीदारी पर ग्राहक को आईबीजेए रेट्स के साथ ही कीमती धातु पर लागू जीएसटी और मेकिंग चार्ज भी देने पड़ते हैं, जिनके जुड़ने से इनकी कीमतों में इजाफा हो जाता है. विभिन्न राज्यों और शहरों में Gold-Silver Making Charge अलग-अलग हो सकते हैं.
(नोट- सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)
आजतक बिजनेस डेस्क