फेल हुई ग्लोबल रोमिंग सर्विस तो यूजर को मिलेंगे 5000 रुपये

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अंतरराष्टीय रोमिंग सिम और वैश्विक कॉलिंग कार्ड विदेश यात्रा के दौरान विफल होने की स्थिति में सेवाप्रदाताओं पर 5,000 रुपये जुर्माना लगाने का प्रस्ताव किया है जो मुआवजे के तौर पर ग्राहक को मिलेगा.

Advertisement
यूजर को मिलेंगे 5000 रुपये यूजर को मिलेंगे 5000 रुपये

BHASHA

  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2017,
  • अपडेटेड 2:05 PM IST

भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने अंतरराष्टीय रोमिंग सिम और वैश्विक कॉलिंग कार्ड विदेश यात्रा के दौरान विफल होने की स्थिति में सेवाप्रदाताओं पर 5,000 रुपये जुर्माना लगाने का प्रस्ताव किया है जो मुआवजे के तौर पर ग्राहक को मिलेगा.

ट्राई का प्रस्ताव है कि यह प्रीपेड और पोस्ट पेड दोनों तरह के ग्राहकों को मिलेगा. दूरसंचार विभाग को भेजे अपने सुझााव पत्र में ट्राई ने कहा है कि प्रीपेड ग्राहक को अतिरिक्त तौर पर वह सारा पैसा भी वापस मिलना चाहिए जो वह सेवाप्रदाता को पहले ही भुगतान कर चुका है.

Advertisement

कम्पनियों के हो सकते है परमिट रद्द

नियामक की सिफारिशें भारत में अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सिम कार्ड और विदेशी ऑपरेटरों के वैश्विक कॉलिंग कार्ड के किराए औऱ खरीद से संबंधित हैं. सेवाओं का न चलना, खराब नेटवर्क कवरेज, हैंडसेट में सर्पोट न करना आदि मामले में मुआवजे की सिफारिश की गई है. जुर्माना और रिफंड ग्राहक को 15 दिनों के अंदर किया जाना चाहिए और कार्ड का उपयोग नहीं करने की रिर्पोट करनी होगी .इसके साथ ही ट्राई ने उन कम्पनियों के परमिट रद्द करने का सुक्षाव दिया है जिनके 10 फीसदी कार्ड काम करने कि स्थिती में नही हैं.

डिजिटल मोड से बेची जाए सिम

ट्राई ने यह भी सिफारिश की है कि वैश्विक कॉलिंग कार्ड और इंटरनेशनल सिम कार्ड की खरीद केवल डिजिटल मोड से ही की जाए जिसमें नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड और ई-पर्स शामिल है.

Advertisement

उपभोकताओं ने सिम के काम न करने की थी शिकायत

नियामक द्वारा कई उपयोगकर्ता की शिकायतें मिलने के बाद नियामक द्वारा शुरू की गई एसएमएस-आधारित सर्वेक्षण के बाद नियामक और कम्पनी के बीच हुई चर्चा के बाद यह पता चला कि ऐसी सेवाओं का उपयोग करने वाले लगभग आधे उपभोक्ताओं ने दावा किया कि यह आंशिक रूप से काम करता है या बिल्कुल भी काम नहीं करता है.

ट्राई ने 23 कंपनियों के परमिट रद्द करने का भी समर्थन किया है, जिन्होंने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए अपनी कॉल का जवाब नहीं दिया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement