SBI ने ब्याज दर में की सबसे बड़ी कटौती, जानें- कितनी कम होगी आपकी EMI

एसबीआई ने रिटेल लोन की ब्याज दर में अब तक की सबसे बड़ी कटौती की है. आइए जानते हैं कि एसबीआई ने लोन की ब्याज दर में कितनी कटौती की है और इससे आपको कितनी बचत होगी.

Advertisement
SBI ने ईएमआई पर 3 महीने की मोहलत भी दी है. SBI ने ईएमआई पर 3 महीने की मोहलत भी दी है.

दीपक कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 7:28 PM IST

  • एसबीआई ने ईएमआई पर 3 महीने की मोहलत दी है
  • तीन महीने बाद इस अवधि की ईएमआई देनी होगी

अगर आप देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है.दरअसल, एसबीआई ने लोन की ब्याज दर में अब तक की सबसे बड़ी कटौती की है. इसके बाद आपको नए लोन बेहद कम ब्याज ​पर मिलेंगे. इसके अलावा, आपके लोन की ईएमआई भी पहले के मुकाबले कम हो जाएगी.

Advertisement

हालांकि, लॉकडाउन को देखते हुए एसबीआई ने ईएमआई पर 3 महीने की मोहलत भी दी है. मतलब ये कि आप एसबीआई के लोन की किस्त दे रहे हैं तो 3 महीने तक आपको ईएमआई नहीं देनी होगी. यहां स्पष्ट कर दें कि ये सिर्फ मोहलत है, माफी नहीं. मतलब ये कि आपको तीन महीने के बाद इस अवधि की ईएमआई देनी होगी. बहरहाल, आइए जानते हैं कि एसबीआई ने लोन की ब्याज दर में कितनी कटौती की है और इससे आपको कितनी बचत होगी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

कितनी की है कटौती?

एसबीआई की ओर से साफ किया गया है कि ब्याज दर में कटौती बाहरी मानक दर से जुड़ी कर्ज दर (ईबीआर) और रेपो रेट से जुड़ी कर्ज दर (आरएलएलआर) के तहत कर्ज लेने वाले ग्राहकों पर लागू होगी. इसके तहत बाहरी मानक दर से जुड़ी कर्ज दर 7.80 फीसदी से घटाकर 7.05 फीसदी वार्षिक कर दिया गया है जबकि आरएलएलआर को 7.40 फीसदी से घटाकर 6.65 फीसदी पर ला दिया गया है. ये नई दर 1 अप्रैल से लागू होगी.

Advertisement

यहां समझें EMI का कैलकुलेशन

अगर आपने 20 साल के लिए 30 लाख रुपये का होम लोन लिया है. होमलोन पर आप 7.80 फीसदी की दर से ब्याज दे रहे हैं. ऐसे में आपकी मासिक ईएमआई 24,721 रुपये बन रही है. वहीं नई ब्याज दर 7.05 फीसदी के लागू होने के बाद आपकी मासिक ईएमआई 23,349 रुपये हो जाएगी. यानी आपको 20 साल के लिए 30 लाख के होम लोन पर हर महीने ईएमआई में 1372 रुपये की बचत होगी.

ये पढ़ें—लॉकडाउन में SBI ग्राहकों को बड़ी राहत, 3 महीने तक नहीं देनी होगी लोन की EMI

ये बचत टेन्योर और रकम में बदलाव के साथ बदलती रहेगी. अगर आप खुद अपने लोन की ईएमआई का कैलकुलेशन करना चाहते हैं तो एसबीआई के ​होम लोन कैलकुलेटर https://homeloans.sbi/calculators पर विजिट कर सकते हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement