पर्सनल ट्रांसपोर्ट मोबाइल एप ओला ने अपनी शटल सेवाओं के लिए दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अपने एप पर नया फीचर 'सजेस्ट ए रूट' लॉन्च किया है. इसके जरिए उपयोगकर्ता सुझाव दे सकेंगे कि वे दिल्ली एनसीआर में किन रास्तों पर ओला शटल की सेवा चाहते हैं.
ये हैं सुविधाएं...
यह फीचर ओला एप पर शटल श्रेणी में उपलब्ध है. कंपनी ने अपने बयान में कहा कि ओला शटल में 4 जी, वाई-फाई, ऑन डिमांड एंटरटेनमेंट, रियल टाइम जीपीएस ट्रैकिंग, रिवर्स पुश-बैक सीटिंग तथा भुगतान के लिए ओला मनी जैसी सुविधाएं भी हैं.
10 हजार लोग उठा रहे हैं फायदा
शटल सेवा पहले से दिल्ली एनसीआर के 100 मार्गों पर चल रही है और सेवा प्रदान कर रही है. ओला प्लेटफार्म पर मौजूद 500 से ज्यादा शटल के साथ उपयोगकर्ता कार्य दिवसों के दौरान सुबह 8 बजे से रात 9 बजे के बीच हर पांच से दस मिनट में ओला शटल सेवा का लाभ उठा सकते हैं.
प्रदूषण कम करने में मददगार
ओला में नवीन पहल के उपाध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा, 'ओला शटल पर अपनी तरह का यह पहला क्राउडसोस्र्ड रूट फीचर उपयोगकर्ताओं को पेश किया गया है. शेयर्ड मोबिलिटी (एक वाहन में अनेक यात्रियों का एक साथ सफर करना) आने वाले समय में प्रदूषण के स्तर को कम करने तथा यातायात की समस्याओं का समाधान करने में बेहद कारगर साबित होगी.'
स्वाति गुप्ता / IANS