रेलवे लाएगी अपना डेबिट कार्ड, सस्ता टिकट समेत मिलेंगे आपको ये फायदे

भारतीय रेलवे लगातार कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने में जुटी हुई है. भीम और यूपीआई ऐप से टिकट बुक‍िंग पर इनाम देने की शुरुआत करने के बाद रेलवे अब अपना डेबिट कार्ड लाने की तैयारी कर रही है. इस डेबिट कार्ड से आप न सिर्फ रेल टिकट बुक कर पाएंगे, बल्क‍ि अपने बैंक डेबिट कार्ड की तरह ही  ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकेंगे.

Advertisement
एसबीआई के साथ मिलकर यह डेबिट कार्ड लाएगी भारतीय रेलवे एसबीआई के साथ मिलकर यह डेबिट कार्ड लाएगी भारतीय रेलवे

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 08 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 3:57 PM IST

लगातार कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देने में जुटी हुई है. भीम और यूपीआई ऐप से टिकट बुक‍िंग पर इनाम देने की शुरुआत करने के बाद रेलवे अब अपना डेबिट कार्ड लाने की तैयारी कर रही है. इस डेबिट कार्ड से आप न सिर्फ रेल टिकट बुक कर पाएंगे, बल्क‍ि अपने बैंक के डेबिट कार्ड की तरह ही ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकेंगे.

Advertisement

भारतीय रेलवे के साथ मिलकर यह डेबिट कार्ड लाने वाली है. फाइनेंश‍ियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस कार्ड से ऑनलाइन रेल‍ टिकट बुक करना काफी फायदेमंद साबित होगा. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कार्ड से रेल टिकट बुक करने पर किसी भी तरह का चार्ज  नहीं लगेगा. इसके साथ ही लॉयल्टी प्रोग्राम भी चलाया जाएगा.

भारतीय रेलवे का इस्तेमाल करने से आपको टिकट बुक करना दूसरों के मुकाबले काफी सस्ता पड़ेगा. रिपोर्ट  के मुताबिक डेबिट कार्ड लाने के बाद रेलवे हर महीने लॉटरी ड्रॉ स्कीम भी चला सकती है. इसके तहत 10 लकी लोगों को 100 फीसदी कैशबैक दिया जाएगा.

बता दें कि इससे पहले कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के जरिये भुगतान की शुरुआत भी कर चुकी है. इसके लिए रेलवे ने लकी ड्रॉ स्कीम शुरू की है.

Advertisement

इसके तहत वह हर महीने को पूरा किराया रिफंड करती है. इस स्कीम में शामिल होने के लिए टिकट बुक करते वक्त भीम और यूपीआई ऐप से भुगतान करना पड़ता है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement