जीन्स पहनकर आया कर्मचारी, तो आयकर अधि‍कारियों के लिए तय हुआ ड्रेस कोड

आयकर विभाग के अध‍िकारियों के लिए वैसे तो ड्रेस कोड तय नहीं है, लेक‍िन विभाग के दिल्ली ऑफ‍िस ने अब अपने कर्मचारियों के लिए इस तरफ कदम बढ़ा दिया है.

Advertisement
आयकर विभाग आयकर विभाग

विकास जोशी

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

आयकर विभाग के अध‍िकारियों के लिए वैसे तो ड्रेस कोड तय नहीं है, लेक‍िन विभाग के दिल्ली ऑफ‍िस ने अब अपने कर्मचारियों के लिए इस तरफ कदम बढ़ा दिया है. दिल्ली ऑफ‍िस के प्रधान मुख्य आयुक्त ने ड्रेस कोड को लेकर सभी कर्मचारियों को आदेश जारी किया है. ये निर्देश उस एक घटना के बाद आया है, जब ऑफ‍िस की पार्टी में एक कर्मचारी जीन्स और टी-शर्ट पहनकर पहुंच गया था.

Advertisement

के दिल्ली ऑफ‍िस की तरफ से जारी इस आदेश में कहा गया है कि सभी अध‍िकारी व अन्य कर्मचारी फॉर्मल कपड़े पहनें. आदेश में कहा गया है कि कैजुअल और पार्टी वीयर कोई भी ऑफ‍िस में पहनकर नहीं आना चाहिए.

इस ड्रेस कोड को न मानने वाले आयकर विभाग ने एक्शन लेने की बात भी कही है. आदेश में कहा गया है कि जो लोग इस आदेश का पालन नहीं करेंगे, उनके ख‍िलाफ सुधारात्मक कार्रवाई की जाएगी.

आदेश में कहा गया है कि सुधारात्मक कार्रवाई के तहत उन लोगों को वापस घर भेज दिया जाएगा, जो कैजुअल और पार्टी  वीयर में ऑफ‍िस आएंगे. इन कर्मचारियों को कपड़े बदलकर ड्रेस कोड में ही ऑफ‍िस आने के लिए कहा जाएगा. यह आदेश उन आयकर विभाग के अध‍िकारियों व कर्मचारियों के लिए जारी किया गया है, जो दिल्ली सर्कल में काम करते हैं.

Advertisement

इससे पहले ने टैक्स अध‍िकारियों को टैक्सपेयर्स से नरमी से बरतने के लिए भी कहा है. केंद्रीय बॉडी की तरफ से यह निर्देश उन शिकायतों के बाद आया है, जिसमें कुछ लोगों ने तरफ से दुर्व्यवहार की श‍िकायत की थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »