भारत की अग्रणी हेल्थकेयर ई-कॉमर्स पोर्टल 'नेटमेड्स' ने 90 करोड़ की फंडिंग जुटाने में सफलता हासिल कर ली है. कंपनी ने यह फंड कंबोडियाई निवेश होल्डिंग कंपनी टैनकैम और रूस की सिस्टेमा से हासिल किया है.
के सीईओ ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि यह निवेश भारत उपभोक्ता उत्पाद बाजार और हेल्थकेयर में वैश्विक निवेश के लिए नया रास्ता खोलेगा. उन्होंने कहा कि यह फंडिंग भारत में ऑनलाइन फार्मेसी के लिए बेहतर भविष्य की संभावना की ओर इशारा करती है.
का इस्तेमाल ग्राहकों के लिए कंपनी की सेवाएं बेहतर करने और दायरा बढ़ाने के लिए किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इसके जरिये कंपनी टियर-2 और टियर-3 शहरों में अपनी पहुंच बनाएगी.
टैनकैम इन्वेस्टमेंट कंबोडिया की एक निवेश होल्डिंग कंपनी है. यह फर्म स्टार्टअप्स व अन्य कंपनियों में निवेश करती है. वित्तीय सेवा कंपनी कंबोडियन इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट टैनकैम के लिए लेनदेन पर सलाहकार की तरह काम करती है.
विकास जोशी