एयरएशिया इंडिया को मिला उड़ान भरने का लाइसेंस, 35 फीसदी कम होगा किराया

लंबे इंतजार व कानूनी अड़चनों के बाद आखिर नई विमानन कंपनी एयरएशिया इंडिया को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से उड़ान भरने का लाइसेंस मिल गया है. अगले दो-तीन महीने में इसकी सेवा शुरू हो जाएगी और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इसके उड़ान भरते ही एयरफेयर लगभग 35 फीसदी तक कम हो जायेगा.

Advertisement
एयरएशिया इंडिया एयरएशिया इंडिया

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 मई 2014,
  • अपडेटेड 4:11 PM IST

लंबे इंतजार व कानूनी अड़चनों के बाद आखिर नई विमानन कंपनी एयरएशिया इंडिया को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से उड़ान भरने का लाइसेंस मिल गया है. अगले दो-तीन महीने में इसकी सेवा शुरू हो जाएगी और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इसके उड़ान भरते ही एयरफेयर लगभग 35 फीसदी तक कम हो जायेगा.

हालांकि, यह अनुमति इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी को परमिट का विरोध करने वाले मामले पर दिल्ली हाई कोर्ट क्या फैसला सुनाता है.

Advertisement

एयरएशिया के सीईओ मिट्टू चांडिल्य ने कहा, ‘हम लगभग दो तीन महीने में उड़ानें शुरू कर रहे हैं. हम अपना उड़ान कार्य्रकम शीघ्र ही डीजीएसए के समक्ष मंजूरी के लिए पेश करेंगे. इसकी मंजूरी के बाद हम विभिन्न हवाई अड्डों पर जगह (स्लाट) की मांग करेंगे.’ किरायों के बारे में उन्होंने कहा कि यह मौजूदा बाजार दरों से लगभग 35 प्रतिशत कम होंगे.

विमानन क्षेत्र के नियामक डीजीसीए के प्रमुख प्रभात कुमार ने कहा, ‘हमने एयरएशिया इंडिया को एयर आपरेटर परमिट (एओपी या उड़ान लाइसेंस) प्रदान कर दिया है. यह इस बारे में हाई कोर्ट के फैसले पर निर्भर करेगा, जैसा कि हाई कोर्ट ने निर्देश दिया है.’ एयरलाइन की मूल कंपनी मलेशियाई विमानन कंपनी एयरएशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टोनी फर्नांडिज ने ट्विट किया है, ‘विमानन क्षेत्र में आज इतिहास बना है. एयरएशिया के लिए सब कुछ काफी मुश्किल रहा, लेकिन हमने प्रयास नहीं छोड़ा. आज एयरएशिया इंडिया को मंजूरी मिल गई.’

Advertisement

उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, ‘यह कितनी बड़ी लड़ाई थी. मेरे लिए और एयरएशिया के सभी सितारों के लिए गौरवपूर्ण दिन है.’ एयरएशिया के सीईओ मिट्टू चांडिल्य ने भी ट्वीट किया, ‘बूम. सवा छह बजे एयरएशिया इंडिया का जन्म हुआ. अपनी टीम पर गर्व है. जो भारत के विमान यात्रा क्षेत्र में भारी बदलाव लाएगा.’

एयरएशिया इंडिया के शीर्ष अधिकारी वादा कर चुके हैं वे सस्ते व प्रतिस्पर्धी किराये की पेशकश करेंगे. एयरलाइन का हब चेन्नई में होगा और यह शुरुआत में गैर महानगरीय शहरों को जोड़ने पर ध्यान केंद्रित करेगी. इस नई एयरलाइन ने हाल में अपना अंतिम निरीक्षण पूरा किया है. इसके तहत डीजीसीए की निगरानी में एयरबस ए-320 की सफल उड़ान भी हुई है. डीजीसीए के नियमनों के तहत ये परीक्षण उड़ानें पांच क्षेत्रों में 10 घंटे से अधिक संचालित की गईं.

एयरएशिया इंडिया मलेशियाई विमानन कंपनी एयरएशिया, टाटा संस लि. तथा अरण भाटिया के टेलस्ट्रा ट्रेडप्लेस प्राइवेट लि. का संयुक्त उद्यम है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement