Top Stocks: 'इन शेयरों में दम...' पांच स्टॉक पर आया बड़ा टारगेट, आपके पास हैं?

Bernstein Top Stock: विदेशी ब्रोकरेज हाउस बर्नस्टीन ने अपनी फेवरेट लिस्ट से पांच स्टॉक शेयर किए हैं और इनके लिए नया टागरेट प्राइस सेट किया है. Bernstein द्वारा बताए गए ये सभी शेयर अफॉर्डेबल हाउसिंग फाइनेंस कंपनी के हैं.

Advertisement
पांच शेयरों पर विदेशी ब्रोकरेज का नया टारगेट. (File Photo: ITG) पांच शेयरों पर विदेशी ब्रोकरेज का नया टारगेट. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

मिडिल ईस्ट युद्ध (Middle East War) को लेकर आने वाले एक-एक अपडेट का असर शेयर बाजार (Stock Market) पर देखने को मिल रहा है. फिर बात अमेरिका-ईरान के बीच सीजफायर के बाद आई धुआंधार तेजी की हो, या फिर सीजफायर टूटने के बाद आई तगड़ी गिरावट की. इस ग्लोबल टेंशन के बीच भी भारतीय शेयर बाजार में लिस्टेड कुछ शेयर ऐसे हैं, जिनपर एक्सपर्ट बुलिश हैं. ऐसे ही पांच स्टॉक हैं, जो अफॉर्डेबेल हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों से जुड़े हैं, उन्हें लेकर बर्नस्टीन ने बड़ा टारगेट दिया है. विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने इनकी कीमत में 75% तक उछाल का अनुमान जताया है. 

Advertisement

पहला शेयर: होम फर्स्ट इंडिया 
ब्रोकरेज फर्म Bernstein ने होम फर्स्ट फाइनेंस इंडिया लिमिटेड के शेयर को आउटपरफॉर्म रेटिंग देते हुए इसके टारगेट प्राइस में जबर्दस्त इजाफा किया है. इसका शेयर गुरुवार को 1060 रुपये के आस-पास क्लोज हुआ और इसके लिए ब्रोकरेज ने नया टारगेट 1,430 रुपये कर दिया है, जो इससे पहले 1,400 रुपये था. 

दूसरा शेयर: आधार हाउसिंग फाइनेंस 
Aadhaar Housing Finance Share को भी बर्नस्टीन ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है. आधार हाउसिंग के लिए ब्रोकरेज ने वित्त वर्ष 2027 के अपने प्रति शेयर टारगेट प्राइस को 600 रुपये पर सेट  किया है. बता दें कि गुरुवार को ये 472 के आसपास ट्रेड कर रहा था. 

तीसरा शेयर: एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया
एप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया लिमिटेड (Aptus Value Housing Finance India) के शेयर को भी विदेशी ब्रोकरेज की ओर से आउटपरफॉर्म रेटिंग मिली है. गुरुवार को इस शेयर का प्राइस 217 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा था और बर्नस्टीन ने इसके लिए 350 रुपये का टारगेट प्राइस निर्धारित किया है.

Advertisement

चौथा शेयर: आवास फाइनेंसर्स
बर्नस्टीन की लिस्ट में अगला शेयर आवास फाइनेंसर्स का शेयर (Aavas Financiers Ltd Share) है, फिलहाल इस स्टॉक का प्राइस 1221 रुपये के करीब चल रहा है. इस शेयर को लेकर ब्रोकरेज का अनुमान है कि ये 1440 रुपये तक जाएगा. इससे पहले इस शेयर के लिए 1,580 रुपये का टारगेट सेट किया गया था. इस स्टॉक को मार्केट परफॉर्म रेटिंग दी गई है. 

पांचवां शेयर: PNB हाउसिंग 
ब्रोकरेज की लिस्ट में अगला नाम पीएनबी हाउिसिंग के शेयर का है. हालांकि, इस शेयर का पहले का टारगेट कम किया गया है, लेकिन फिर भी एक्सपर्ट इसे लेकर बुलिश बने हुए हैं. बर्नस्टीन ने कहा है कि PN Housing Share 880 रुपये तक जा सकता है. इससे पहले इस शेयर को लेकर 1060 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया था. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement