Gold-Silver Price Today: सोना 52 हजार के पार, चांदी के दाम में भी आया उछाल, जानें आज का रेट

Gold Price Today: 24 नवंबर की सुबह सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी देखी गई है. 999 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम 52729 रुपये पहुंच गए हैं. जबकि, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत 62379 रुपये तक जा पहुंची है. आइए जानते हैं 22 कैरेट का 10 ग्राम सोना कितना महंगा हुआ है.

Advertisement
Gold Price Today 24 November 2022 Updates Gold Price Today 24 November 2022 Updates

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:49 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में गुरुवार की सुबह सोने और चांदी के दाम में तेजी देखी गई है. लेटेस्ट रेट्स पर नजर डालें तो 999 प्योरिटी वाला दस ग्राम सोना बढ़त के साथ 52 हजार के पार है जबकि 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी के दाम भी 62  हजार से ऊपर बने हुए हैं. 

आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 52518 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 48300 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम बढ़कर 39547 रुपये पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज महंगा होकर 30847 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 62379 रुपये की हो गई है.

Advertisement

सोने-चांदी के दाम में क्या हुआ बदलाव? 
सोने-चांदी के दाम में सुबह और शाम दोनों समय बदलाव देखने को मिलता है. सुबह के ताजा अपडेट के मुताबिक, 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 311 रुपये और 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 310 रुपये महंगा हुआ है. वहीं, 916 प्योरिटी वाला सोना 285 रुपये, 750 प्योरिटी वाला सोना 233 रुपये और 585 प्योरिटी वाला सोना 182 रुपये महंगा हुआ है. उधर, एक किलो चांदी की कीमत की बात करें तो यह आज 679 रुपये महंगी हो गई है. 

  शुद्धता गुरुवार सुबह के दाम गुरुवार शाम के दाम
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 52729 52713
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 52518 52502
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 48300 48285
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 39547 39535
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 30847 30837
चांदी (प्रति 1 किलो) 999 62379 62266

24, 22, 21, 18 और 14 कैरेट में क्या होता है फर्क? 
24 कैरट वाले गोल्ड को प्योरेस्ट गोल्ड कहते हैं. इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है. इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है. 22 कैरेट के गोल्ड में 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. अन्य 8.33 प्रतिशत में दूसरे धातु होते हैं. वहीं, 21 कैरेट गोल्ड में 87.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है. 18 कैरेट में 75 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है और 14 कैरेट गोल्ड में 58.5 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है.

Advertisement

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव 
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.com पर देख सकते हैं.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement