Gold-Silver Price Today: चांदी की बढ़ी कीमत, सोने का भाव गिरा, जानें आज क्या है 22 कैरेट गोल्ड का रेट

Today Gold-Silver Prices: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, 22 मई 2026 को सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई है. जबकि चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है. ibjarates पर लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, 22 कैरेट सोने की कीमत अभी 1 लाख 45 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. आइए जानते हैं कितनी महंगी हुई चांदी.

Advertisement
Gold-Silver Rates Today 22 May 2026 Latest update (File Photo- ITG) Gold-Silver Rates Today 22 May 2026 Latest update (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:41 PM IST

ibjarates.com के मुताबिक, भारतीय सर्राफा बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज (शुक्रवार) सोने के रेट में मामूली गिरावट आई है, जबकि चांदी महंगी हुई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 22 मई को गिरावट के बाद भी 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1 लाख 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार ही है. वहीं, चांदी की कीमत उछाल के साथ 2 लाख 67 हजार रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है.  22 कैरेट सोने की बात करें तो 916 शुद्धता वाले गोल्ड का रेट 1 लाख 45 हजार रुपये के पार है. 

Advertisement

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी किए जाते हैं.

आइए जानते हैं सोना और चांदी की लेटेस्ट रेट क्या है.

22 May 2026 Gold-Silver Rates Today: सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट

  शुद्धता गुरुवार, 21 मई शाम का रेट शुक्रवार, 22 मई सुबह का रेट कितना सस्ता या महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999 (24 कैरेट) 158538 158354  184 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995 (23 कैरेट) 157903 157720  183  रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916 (22 कैरेट) 145221 145052  169 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750 (18 कैरेट) 118904 118766  138 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585 (14 कैरेट) 92745 92637  108 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999  264679 267433  2754 रुपये महंगी

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम देश में सर्वमान्य हैं लेकिन इनकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं.

Advertisement

बीते दिन क्या था 22-24 कैरेट गोल्ड का रेट

सुबह का रेट

  • 24 कैरेट- 158947
  • 22 कैरेट- 145595

शाम का रेट

  • 24 कैरेट- 158538 
  • 22 कैरेट- 145221
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement