डीजल हुआ और सस्ता, पेट्रोल में बदलाव नहीं, जानें प्रमुख शहरों में ईंधन के रेट 

सोमवार को तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर तक कटौती की है. दिल्ली में पेट्रोल 81.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.43 रुपये प्रति लीटर पर हो गया है. पिछले पांच दिन से डीजल के दाम में लगातार कटौती हो रही है.

Advertisement
डीजल के दाम में कमी डीजल के दाम में कमी

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 21 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST
  • सोमवार को फिर घटा डीजल का रेट
  • डीजल में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती
  • पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं

पेट्रोलियम कंपनियों ने लगातार पांचवें दिन डीजल की कीमत में कटौती की है. सोमवार को दिल्ली में डीजल 15 पैसे घटकर 71.43 रुपये प्रति लीटर पर आ गया. पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 

ये हैं प्रमुख शहरों के रेट 

सोमवार को तेल कंपनियों ने डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर तक कटौती की है. दिल्ली में पेट्रोल 81.14 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.43 रुपये प्रति लीटर पर हो गया है.इसी तरह मुंबई में पेट्रोल 87.82 रुपये लीटर और डीजल 77.87 रुपये लीटर हो गया है. चेन्नै में पेट्रोल 84.21 रुपये और डीजल 76.85 रुपये लीटर तथा कोलकाता में पेट्रोल 82.67 रुपये और डीजल 74.94 रुपये लीटर हो गया है. नोएडा में पेट्रोल 81.64 रुपये और डीजल 71.81 रुपये लीटर हो गया है.  

Advertisement

पिछले पांच दिन से डीजल के दाम में लगातार कटौती हो रही है. रविवार को डीजल की कीमत में कीमत 25 पैसे प्रति लीटर और शनिवार को डीजल के दाम में 19-21 पैसे तक की कटौती हुई थी.

क्रूड में नरमी 
वहीं इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड की डिमांड में अचानक से बड़ी कमी आई है. ऐसे में ओपेक देशों की कुछ कंपनियों ने क्रूड पर डिस्काउंट देना भी शुरू कर दिया है. क्रूड सस्ता होने से तेल कंपनियों को कीमतों पर छूट मिलेगी. भारत में अपनी जरूरतों का 82 फीसदी क्रूड इंपोर्ट किया जाता है. भारत में ब्रेंट क्रूड की ही सप्‍लाई ज्‍यादा है. सऊदी अरब, और रूस भारत को सबसे ज्‍यादा तेल की सप्‍लाई करते हैं.

वहीं चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) चेयरमैन बृजेश गोयल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखा है. CTI ने पत्र में मांग की है कि पेट्रोल और डीजल से एक्साइज ड्यूटी घटाई जाए ताकि जनता को पेट्रोल और डीजल के ऊंचे दामों से कुछ राहत मिल सके.

Advertisement

पिछले महीने बढ़े थे पेट्रोल के दाम  
पिछले महीने के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत से ही पेट्रोल की कीमतों में बढ़त शुरू हुई थी जो बीते एक सितंबर तक जारी रही. दिल्ली में 13 दिनों में पेट्रोल प्रति लीटर 1.65 पैसे महंगा हुआ था. इस महीने, 3 सितंबर से डीजल रह-रह कर सस्ता हो रहा है और इसमें करीब 2.13 रुपये प्रति लीटर की कमी आ चुकी है. 


 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement