Petrol-Diesel Price Today: दिल्ली से मुंबई तक आज क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत? यहां करें चेक

भारतीय तेल कंपनियों के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक सभी महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपरिवर्तित हैं. आइए जानते हैं आपके शहर में आज क्या है पेट्रोल और डीजल का रेट.

Advertisement
Petrol diesel Price Today Petrol diesel Price Today

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 8:39 AM IST

Fuel Price Today, Petrol-Diesel Check Latest Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. ब्रेंट क्रूड का रेट आज, 17 फरवरी को 83.53 डॉलर प्रति बैरल है. वहीं, WTI क्रूड 79.22 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है. इस बीच भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी हर रोज की तरह आज के लिए वाहन ईंधन (Fuel Price) पेट्रोल और डीजल के दाम अपडेट कर दिए हैं. राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में (Petrol and Diesel Prices) कोई बदलाव नहीं हुआ है.

Advertisement

यहां चेक करें पेट्रोल के दाम

यहां चेक करें डीजल के दाम

दिल्ली-मुंबई में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) की आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता से लेकर चेन्नई तक देश के सभी शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर हैं. दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का रेट 89.62 रुपये है. वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 94.27 रुपये प्रति लीटर हैं. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल के दाम 94.24 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है. 

आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत, यहां क्लिक कर करें चेक

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं. भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती है. 

Advertisement

बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं. आप अपने फोन से SMS के जरिए भी रोज भारत के प्रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement