Gold Price Today: इस हफ्ते में पहली बार सोना-चांदी की कीमतों में आया उछाल, जानें आज कितना महंगा हुआ गोल्ड

Gold-Silver Prices Today: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत आज 60435 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 71076 रुपये है.

Advertisement
Gold Price Today (File Photo) Gold Price Today (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 मई 2023,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

सोने और चांदी की कीमतों में पिछले चार दिन से गिरावट के बाद आज एक बार फिर उछाल देखने को मिल रहा है. भारतीय सर्राफा बाजार द्वारा जारी की गई कीमतों के मुताबिक, आज (बुधवार) 31 मई 2023 को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी  दर्ज की गई है. सोने का भाव एक बार फिर 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है. जो पिछले चार दिन की गिरावट के बाद सोने की कीमत  59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार तक आ गया था. वहीं, चांदी की कीमत भी 71 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है, जो पिछले दिनों 70 हजार रुपये प्रति किलो तक आ गई थी.

Advertisement

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत आज 60435 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) 71076 रुपये है. मंगलवार की सुबह 24 कैरेट का शुद्ध सोना 59981 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह (31 मई) 60435 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी महंगा हुआ है.

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम बढ़कर 60193 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना (22 कैरेट) आज 55359 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 45326  पर पहुंच गए हैं. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35355 रुपये पहुंच गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71076 रुपये की हो गई है.

Advertisement

Gold Price Today: सोने-चांदी का लेटेस्ट भाव

  शुद्धता मंगलवार सुबह के रेट बुधवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     59981 60435 454 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      59741 60193 452 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      54942 55359 417 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      44985 45326 341 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      35088 35355 267 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      70323 71076 753 रुपये महंगी 

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement