चांदी की कीमत ढाई लाख से नीचे, सोने का भी गिरा भाव, जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वर

Gold-Silver Rates Today: भारतीय सर्राफा बाजार में 22 अप्रैल 2026 को सुबह के समय सोना-चांदी की कीमतों में फिर मामूली गिरावट देखने को मिली है. लेटेस्ट रेट्स की बात करें तो चांदी का भाव अब ढाई लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आ गया है. जबकि 24 कैरेट गोल्ड सस्ता होने के साथ अभी भी 1 लाख 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार ही बरकरार है. आइए जानते हैं आज कितने रुपये सस्ता हुआ है सोना और चांदी.

Advertisement
Gold-Silver Rate down today 22 April 2026 (Photo- PTI) Gold-Silver Rate down today 22 April 2026 (Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

सोना-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव जारी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर अपडेट्स रेट्स के मुताबिक, 22 अप्रैल 2026 को फिर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट आई है.

लेटेस्ट कीमतों की बात करें तो बुधवार, 22 अप्रैल सुबह के वक्त 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट गिरावट के बाद भी 1 लाख 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार ही है. वहीं, 916 शुद्धता वाला यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1 लाख 40 बजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है. 

Advertisement

चांदी का रेट क्या है?

भारतीय सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत बुधवार, 22 अप्रैल को बाजार खुलने के साथ ढाई लाख रुपये प्रति किलो से नीचे आ गया है. चांदी अब 249677 रुपये किलो है, जो बीते दिन शाम के समय 250513 रुपये किलो थी.

Gold-Silver Rates 22 April 2026: कितने रुपये सस्ता हुआ 22-24 कैरेट सोना?

  शुद्धता मंगलवार (21 अप्रैल) शाम का रेट बुधवार (22 अप्रैल) सुबह का रेट रेट में कितना बदलाव
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 152355 152250  105 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 151745 151640  105 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  139557 139461  96 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 114266 114188  78 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट) 89128 89066   62 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      250513

249677

Advertisement
 836 रुपये सस्ती

बीते दिन 21 अप्रैल को क्या था 22-24 कैरेट सोने का रेट?

24 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट- 152155
  • शाम का रेट- 152355

22 कैरेट गोल्ड

  • सुबह का रेट-  139374
  • शाम का रेट-  139557

 
चांदी की कीमत

  • सुबह का रेट- 250063
  • शाम का रेट- 250513

बता दें कि इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं. केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं.

वहीं, ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement