बुधवार, 11 फरवरी 2026 को सोना-चांदी के भावों में हल्की गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को 22 कैरेट सोने का भाव ₹143130 प्रति 10 ग्राम था, जो आज सुबह ₹143000 प्रति 10 पहुंच गया है. वहीं, चांदी (999, प्रति 1 किलो) की कीमत में आज 1 हजार से ज्यादा की गिरावट आई है.
Gold-Silver Price Today 11 February 2026: सोना-चांदी का लेटेस्ट रेट
| शुद्धता | मंगलवार शाम का रेट | बुधवार सुबह का रेट |
जानें कितना सस्ता? | |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 (24 कैरेट) | 156255 | 156113 | ₹142 सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 (23 कैरेट) | 155629 | 155488 | ₹141 सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 (22 कैरेट) | 143130 | 143000 | ₹130 सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 (18 कैरेट) | 117191 | 117085 | ₹106 सस्ता |
| सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 (14 कैरेट) | 91409 | 91326 | ₹83 सस्ता |
| चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 259100 | 258091 | ₹1009 सस्ती |
मंगलवार को सोने का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹155700 प्रति 10 ग्राम
शाम का रेट: ₹156255 प्रति 10 ग्राम
मंगलवार को चांदी का भाव (999 शुद्धता)
सुबह का रेट: ₹257424 प्रति किलो
शाम का रेट: ₹259100 प्रति किलो
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी किए गए दाम पूरे देश में मान्य होते हैं, लेकिन इनमें जीएसटी शामिल नहीं होता है. गहने खरीदते समय सोने या चांदी की कीमत टैक्स समेत होने के कारण अधिक होती है. IBJA की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित भाव शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार की छुट्टियों पर जारी नहीं किए जाते हैं.
aajtak.in