Gold-Silver Price: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें कितना लुढ़का 22 कैरेट गोल्ड का रेट

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 76908 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (मंगलवार) सुबह सस्ता होकर 76584 रुपये तक आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं.

Advertisement
Gold-Silver Rate Today Gold-Silver Rate Today

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 12:22 PM IST

Sona-Chandi Ke Bhav: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 17 दिसंबर 2024 की सुबह सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, शुद्ध सोने का भाव 76 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है तो वहीं, चांदी का भाव 89 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 76584 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी (Silver) की कीमत 89001 रुपये प्रति किलो है.

Advertisement

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 76908 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो आज (मंगलवार) सुबह सस्ता होकर 76584 रुपये तक आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए हैं.

आज क्या है 22-24 कैरेट गोल्ड के रेट?
आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के मुताबिक, आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 76277 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड प्राइस 70151 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 750 (18 कैरेट) प्योरिटी वाले गोल्ड का रेट 57438 रुपये प्रति 10 ग्राम है. वहीं, 585 (14 कैरेट) प्योरिटी वाले सोने का भाव 44802 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

सोना-चांदी आज कितने रुपये हुआ सस्ता?

  शुद्धता सोमवार शाम के रेट मंगलवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     76908 76584 324 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      76600 76277 323 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      70448 70151 297 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      57681 57438 243 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      44991 44802 189 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      89515 89001 514
 रुपये सस्ती

मिस्ड कॉल से चेक करें सोने चांदी के दाम

Advertisement

गोल्ड और सिल्वर का प्राइस आप मिस्ड कॉल से भी चेक कर सकते हैं. 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही देर में आपको एसएमएस के जरिए रेट की जानकारी मिल जाएगी. वहीं, अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जाकर सुबह और शाम के गोल्ड रेट अपडेट जान सकते हैं.

अलग से लगते हैं मेकिंग चार्ज और टैक्स

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है. ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं. IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है. बता दें कि गहने खरीदते समय सोने या चांदी के रेट टैक्स समेत होने की वजह से ज्यादा होते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement