सोने और चांदी के दाम में भारी गिरावट आई है. MCX पर सोमवार को दोपहर 12.30 बजे सोना 8000 रुपये टूटकर 1,39,599 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 39847 रुपये गिरकर 2 लाख 25 हजार रुपये पर आ गई थी. यह भारी गिरावट निवेशकों के लगातार बिकवाली के कारण आई है. हालांंकि अभी सोने-चांदी में रिकवरी देखी जा रही है. दूसरी ओर, शेयर बाजार तेजी बंद हुआ है.
एमसीएक्स पर अप्रैल वायदा सोना अब सिर्फ 200 रुपये टूटकर 1.47 लाख के ऊपर है. वहीं चांदी के दाम में भी शानदार रिकवरी आई है. मार्च वायदा के लिए चांदी अब 15 हजार रुपये टूटकर करीब 2.50 लाख पर पहुंच चुकी है. जबकि दोपहर को इसमें 39000 रुपये की गिरावट आई थी.
बीएसई मार्केट कैपिटलाइजेशन रविवार को 450 लाख करोड़ पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को 455 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया यानी एक दिन में निवेशकों की वैल्यूवेशन में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है.
शेयर बाजार शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है. सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17% चढ़कर 81,666.46 पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी 1 फीसदी या 263 अंक चढ़कर 25,088.40 पर बंद हुआ. एमसीएक्स पर सोना 248 रुपये चढ़कर 148001 रुपये पर कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी 16014 रुपये टूटकर 2,49,638 रुपये पर कारोबार कर रही है.
एमसीएक्स पर सोने और चांदी के भाव में शानदार रिकवरी आई है. चांदी अब सिर्फ 20 हजार रुपये टूटकर ही कारोबार कर रही है. जबकि सोने में सिर्फ 3000 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. वहीं सेंसेक्स 900 अंक चढ़ चुका है और निफ्टी 264 अंक चढ़ी है.
अचानक शेयर बाजार में शानदार तेजी आई है. सेंसेक्स 740 अंक चढ़कर 81470 पर करोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 200 अंक चढ़कर 25,000 के ऊपर है. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी है, जबकि अडानी पोर्ट के शेयरों में 4.50 फीसदी की उछाल आई है.
सोना-चांदी के दाम में गिरावट के बाद अब थोड़ी रिकवरी देखी जा रही है. दोपहर 12.30 बजे चांदी 39 हजार रुपये टूट गई थी, लेकिन अब 27000 रुपये गिरकर 2.42 लाख रुपये पर आ गई है. वहीं गोल्ड में 3000 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. दूसरी ओर, सेंसेक्स 542 अंक चढ़कर 81,200 के ऊपर बना हुआ है, जबकि निफ्टी 125 अंक चढ़कर 24,947 पर कारोाबर कर रहा है.
सोमवार को गोल्ड और सिल्वर ईटीएफ खरीदार तगड़े नुकसान में हैं. दोपहल 1.30 बजे तक सिल्वर ईटीएफ में 15 फीसदी की गिरावट आई थी. जबकि गोल्ड ईटीएफ लगभग 6 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहा था.
Gold-Silver Price Crash के पीछे के कारणों की बात करें, तो ऊंचे भाव पर पहुंचने के बाद निवेशकों ने जमकर मुनाफा वसूली की और इस सेलऑफ का सीधा असर इन धातुओं पर दिख रहा है, जिससे ये अपने ऑल टाइम हाई से फिसलती हुई चली गईं और गिरावट पर ब्रेक नहीं लग पा रहा है.