Gold का रेट फिर 1 लाख 59 हजार के पार, चांदी भी महंगी, चेक करें 22-24 कैरेट सोने की कीमत

सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव जारी है. भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 27 फरवरी 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत फिर 1 लाख 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है. वहीं, चांदी के रेट में भी इजाफा देखने को मिला है. आइए जानते हैं कितना महंगा हुआ सोना और चांदी.

Advertisement
सोना-चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी (फाइल फोटो- ITG) सोना-चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी (फाइल फोटो- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, आज फिर 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 1 लाख 59 हजार के पार पहुंच गई है जो बीते दिन यानी 26 फरवरी की शाम को 1 लाख 58 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम थी. वहीं, फरवरी के आखिरी कारोबारी दिन में चांदी के रेट में भी उछाल देखने को मिला है.

Advertisement

ibjarates.com पर 27 फरवरी 2026 की सुबह जारी किए गए रेट के मुताबिक, 995 शुद्धता वाले यानी 23 कैरेट सोने का रेट 158450 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 916 शुद्धता वाले यानी 22 कैरेट गोल्ड का रेट 145724 रुपये प्रति 10 ग्राम है. 

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम गोल्ड और सिल्वर के रेट जारी होते हैं. आइए जानते हैं बीते दिन यानी 26 फरवरी शाम की तुलना में आज कितने रुपये महंगा हुआ 22-24 कैरेट सोना.

Gold-Silver Prices Today 27 Feb 2026: सोना-चांदी की कीमत

  शुद्धता गुरुवार सुबह का रेट गुरुवार शाम का रेट शुक्रवार सुबह का भाव कितने बदले रेट
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999     159043 158022 159087  1065 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995      158406 157389 158450  1061 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916      145683 144748 145724  976 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750      119282 118517 119315  798 रुपये महंगा
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585      93040 92443 93066  623 रुपये महंगा
चांदी (प्रति 10 ग्राम) 999      265650 260667 267900
  7233 रुपये महंगी

बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की अधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर जारी कीमतों में जीएसटी एड नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज अलग से देने होते हैं. अगर आप ज्वैलरी के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो 22 कैरेट गोल्ड उपयुक्त माना जाता है. हालांकि, अधिकतर डायमंड ज्वैलरी 18 कैरेट सोने के साथ बनाई जाती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement